फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saucy Song: रैपर डिवाइन और रियार साहब का नया गाना रिलीज; अपने धमाकेदार डांस से महफिल लूट ले गईं मौनी रॉय

Wed, 01 Apr 2026 05:34 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saucy Song Released: रैपर डिवाइन इन दिनों अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। 'सॉसी' टाइटल वाले इस गाने में मौनी रॉय नजर आ रही हैं। साथ ही हिप हॉप गायक रियार साहब ने भी इसमें अपनी आवाज से चार चांद लगा दिए हैं। 
विज्ञापन
'सॉसी' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर डिवाइन का नया म्यूजिक वीडियो 'सॉसी' रिलीज हो गया है। इसमें सिंगर रियार साहब और मौनी रॉय भी नजर आए हैं। यह ट्रैक डिवाइन के हालिया एल्बम 'वॉकिंग ऑन वाटर' का हिस्सा है, जो मुंबई के म्यूजिक सीन से लेकर ग्लोबल ऑडियंस तक रैपर के सफर को दिखाता है। गाने में मौनी रॉय ने अपने जबर्दस्त डांस से महफिल लूट ली है। 

विज्ञापन
Trending Videos

'सॉसी' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
सिंगापुर में फिल्माया गया है गाना
भारतीय गीतकार रैपर डिवाइन की नई एल्बम 'वॉकिंग ऑन वॉटर' काफी पसंद की जा रही है। इसका नया म्यूजिक वीडियो और भी शानदार है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह गाना सिंगापुर में शूट हुआ है। इसके विजुअल्स लोकप्रिय लोकेशंस के हैं, जिनमें हेलिक्स ब्रिज, हाजी लेन और स्विसोटेल द स्टैमफोर्ड हेलीपैड के सीन लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में मौनी रॉय लीड रोल में हैं।

'सॉसी' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
सिंगापुर में क्यो किया शूट?
करण कंचन द्वारा प्रोड्यूस किया गया यह गाना। रैपर डिवाइन के खास रैप स्टाइल और रियार साहब की सुरीली आवाज के साथ 'सॉसी' गाना एक ऐसा हिप-हॉप ट्रैक बनता है, जो काफी अलग है। इस ट्रैक और इसके माहौल के बारे में बात करते हुए डिवाइन ने कहा कि यह गाना अच्छा महसूस कराने और सुनने में आसान होने के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा, 'जब हम यह तय कर रहे थे कि इस ट्रैक की शूटिंग कहां की जाए, तो सिंगापुर ही सबसे सही लगा। मैं हाल ही में F1 के लिए वहां गया था और वहां की रफ्तार मेरे साथ रह गई'।

मौनी रॉय ने शेयर किया अपना अनुभव
मौनी रॉय ने भी सिंगापुर में शूटिंग करने का अपना अनुभव भी शेयर किया और बताया कि उन्हें यह शहर बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा, 'सिंगापुर काफी समय से मेरी ट्रैवल विश लिस्ट में था और अब इसने मेरा दिल जीत लिया है। 'सॉसी' की शूटिंग के दौरान पहली बार इस बेहद खूबसूरत देश को अनुभव करना एक बिल्कुल ही अलग एहसास था। यहां का खाना, फैशन, और एनर्जी, सब कुछ इतनी सहजता से एक साथ घुल-मिल जाता है'।
विज्ञापन

स्मूद पंजाबी टच लाना चाहते थे रियार साहब
वहीं, सिंगर रियार साहब ने इस कोलैबोरेशन के बारे में बात करते हुए कहा, 'जब म्यूजिक बनाने की बात आती है, तो भाई और मेरे बीच एक नैचुरल केमिस्ट्री है। 'सॉसी' उन ट्रैक्स में से एक था, जिसमें पहले दिन से ही एनर्जी एकदम सही थी। सिंगापुर बहुत शानदार था, पूरे शूट का एक अलग ही एहसास था। मैं बस इस ट्रैक में वो स्मूद पंजाबी टच लाना चाहता था, ताकि लोग इसके साथ थिरक सकें'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें