फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की किसान ने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में दिखाई इंग्लिश की दमदार पकड़, सुनकर अक्षय कुमार भी रह गए हैरान

Wed, 01 Apr 2026 05:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: टीवी रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के हालिया एपिसोड में एक ऐसा दिलचस्प और मनोरंजक पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। जानिए एपिसोड में क्या रहा खास। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के हालिया एपिसोड में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से आईं कंटेस्टेंट यशोदा ने न सिर्फ अपने गेम से बल्कि अपनी शानदार अंग्रेजी से भी सभी को चौंका दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। 

अंग्रेजी में जवाब, अक्षय रह गए हैरान

विज्ञापन

एपिसोड के दौरान शो के होस्ट अक्षय कुमार लगातार यशोदा से हिंदी में बात कर रहे थे, लेकिन यशोदा हर बार उन्हें अंग्रेजी में जवाब देती रहीं। यह सिलसिला कुछ देर तक चलता रहा, जिसके बाद अक्षय खुद को रोक नहीं पाए और मजाकिया अंदाज में बोले- ‘आप क्या मेरी अंग्रेजी का टेस्ट ले रही हैं? मैं आपसे हिंदी में बात कर रहा हूं और आप मुझसे अंग्रेजी में बात कर रही हैं।’ उनकी यह बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

अपनी ही अंग्रेजी पर अक्षय का फनी कमेंट
मजाक का सिलसिला यहीं नहीं रुका। थोड़ी देर बाद अक्षय ने अपनी अंग्रेजी को लेकर भी चुटकी ली और कहा, ‘ये पक्का मेरी अंग्रेजी का टेस्ट कर रही हैं, क्योंकि इसको लगता है मेरी अंग्रेजी कमजोर है  और सच बोलूं तो ये सही बोल रही हैं।’ अक्षय का यह हल्का-फुल्का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।

किसान के साथ-साथ इंग्लिश टीचर भी हैं यशोदा

विज्ञापन

शो में यह भी खुलासा हुआ कि यशोदा पेशे से किसान हैं और अपने गांव में खेती करती हैं। लेकिन उनकी खास बात यह है कि वे अपने इलाके की महिलाओं को अंग्रेजी भी सिखाती हैं। उनकी इस पहल और कॉन्फिडेंस ने न सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि दर्शकों को भी काफी इंप्रेस किया।

सोशल मीडिया पर छाया ये पल
हालांकि यशोदा ने गेम में भी अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन इस एपिसोड की असली चर्चा उनकी और अक्षय कुमार की मजेदार बातचीत बन गई। सोशल मीडिया पर इस पल की क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग यशोदा की तारीफ करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें