बॉलीवुड रैपर बादशाह हाल ही में मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बीते दिनों वैश्विक पॉप स्टार दुआ लीपा के बारे में एक विवादित टिप्प्णी की थी, जिसको लेकर वो नेटिजंस के निशाने पर आ गए हैं। आइए जानते हैं आखिर किस टिप्पणी को लेकर यूजर्स उन पर नाराज हो रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बादशाह ने क्या किया था पोस्ट?
बीते 6 जून को रैपर बादशाह ने अपने एक्स अकाउंट पर एल्बानियन सिंगर दुआ लिपा के बारे में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए दुआ लीपा लिखा था। इस ट्वीट पर एक यूजर ने पूछा कि क्या आप पॉप सिंगर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके जवाब में बादशाह ने कहा, ‘मैं उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहता हूं।’ इस टिप्पणी के आते ही नेटिजंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
नेटिजंस ने किया ट्रोल
बादशाह के इस विवादित टिप्पणी के सामने आते ही नेटिजंस उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आपको वो नौकर भी ना रखे। दूसरे यूजर ने लिखा कि वजन के साथ दिमाग भी कम हो गया है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि बहुत खराब है ये। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप शायद शादीशुदा हैं।
बादशाह के बारे में
रैपर बादशाह सिंगिंग की दुनिया का जाना माना नाम हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि बादशाह शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। रैपर बीते दिनों अपने वजन घटाने के कारण सुर्खियों में थे, जिन्होंने 20 किलो वजन कम किया था।