फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranvir Shorey: ‘मैं प्यार के मामले में भाग्यशाली नहीं हूं’, शादी को लेकर आ रहीं खबरों से घबराए रणवीर शौरी

Wed, 03 Sep 2025 04:54 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranvir Shorey On Love: अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से शादी के बाद तलाक ले चुके अभिनेता रणवीर शौरी का मानना है कि वो प्यार के मामले में बदकिस्मत हैं।
विज्ञापन
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर शौरी की गिनती बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में होती है, जो काफी चुनिंदा फिल्में करने पर ध्यान देते हैं। अपनी फिल्मों और किरदारों के अलावा अभिनेता अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात करते हैं। अब एक्टर ने एक बार फिर अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर बात की है और बताया कि ये उनके लिए प्यार में पड़ने का सही समय नहीं है।

प्यार में पड़ने का ये अच्छा समय नहीं

विज्ञापन

हाल ही में डिजिटल कमेंट्री के साथ बातचीत के दौरान रणवीर शौरी ने प्यार और रिश्तों को लेकर बात की। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि वो अभी भी डेटिंग एप पर हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि 19 साल की उम्र से ही मैं प्यार के मामले में बदकिस्मत रहा हूं। एक्टर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जैसे-जैसे पुरुषों और महिलाओं की खुद के द्वारा तय की गईं भूमिकाएं, फिर से बताई जा रही हैं, उनके बीच की दूरी बढ़ गई है। कितनी खबरें आ रही हैं कि कहीं पे बीवी ने पूर्व प्रेमी के साथ पति को मार दिया, कहीं पे पति ने अपने परिवार के साथ पत्नी को मार दिया। मैं तो वैसे भी प्यार के मामले में भाग्यशाली नहीं हूं। इसीलिए मुझे लगता है कि अभी प्यार में निवेश करने का अच्छा समय नहीं है।

मुझे डेटिंग एप में कोई दिलचस्पी नहीं
डेटिंग एप के इस्तेमाल और उस पर प्रोफाइल बनाने पर एक्टर का कहना है कि डेटिंग एप पर मैंने अपना प्रोफाइल यह देखने के लिए बनाया था कि क्या मुझे किसी से मिलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। जब मार्केट डाउन होता है तो निवेशक पैसा नहीं लगाता न? तो अभी मार्केट डाउन है, कुछ मत लगाओ। आजकल वो वक्त है जहां बीवी बोल देती है कि मेरा  एक्स-बॉयफ्रेंड भी परिवार है और आप कुछ नहीं कह पाएंगे क्योंकि 10 लोग उसका समर्थन कर रहे होंगे कि गलत क्या कह रही है? तो ये मंदी का टाइम है, घर पर बैठो और बॉडीबिल्डिंग करो।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Ranvir Shorey: ‘भेजा फ्राई’ से ‘तितली’ तक, इन फिल्मों में रणवीर ने निभाए दमदार रोल; अमिताभ-सलमान संग किया काम

ऐसी रही है रणवीर शौरी की लव लाइफ
रणवीर शौरी अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में वो अभिनेत्री पूजा भट्ट के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रहे था। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। बाद में उन्होंने 2010 में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से शादी की और 2011 में उनके बेटे हारून का जन्म हुआ। हालांकि, उनकी शादी में मुश्किलें आईं और 2015 में वे आधिकारिक रूप से अलग हो गए, और 2020 में उनका तलाक हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें