फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: आदित्य धर की एक्शन फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने कसी कमर, इस महीने से फिर शुरू करेंगे शूटिंग

Thu, 26 Sep 2024 04:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह ने ‘उरी’ के निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित परियोजना का थाईलैंड में एक महीने का पहला शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके बाद वह फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़े सूत्रों ने क्या जानकारी दी?

 
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी की खबर है। रणवीर सिंह नवंबर के शुरुआत में ‘उरी’  के निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित परियोजना की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेता के घर बेटी का आगमन हुआ है। वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ बच्ची के जन्म का जश्न मना रहे हैं। खुशियों के इस मौके पर अभिनेता के प्रशंसकों के लिए उत्सुकता और उत्साह से भरी खबर सामने आई है।
विज्ञापन


परियोजना से जुड़े सूत्र ने क्या कहा?
परियोजना से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘बैंकॉक, थाईलैंड में हमारी शूटिंग बहुत ही उत्पादक रही है। अब रणवीर अगले शेड्यूल के लिए नवंबर में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम इस समय कई जगहों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सकते हैं, लेकिन पहले शेड्यूल में हमने जो उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद देखा है, उसके बाद अगले अध्याय के लिए उत्साह बहुत अधिक है।’
Nimrit Kaur Ahluwalia: बिग बॉस का नजरिया बना निमृत और अब्दु रोजिक की दोस्ती की दरार? अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन


दमदार अभिनय से दर्शकों को लुभाएंगे रणवीर
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं और इसकी घोषणा ने पूरे उद्योग और प्रशंसकों के बीच चर्चा पैदा कर दी है। जैसे-जैसे उम्मीद बढ़ रही है, दर्शक एक बार फिर रणवीर का दमदार अभिनय देखने के लिए उत्सुक हैं। उनका किरदार दर्शकों को पूरा मनोरंजन देने का दावा करता है। आदित्य धर की इस गंभीर कहानी में अभिनेता की तीव्रता को को दर्शाया गया है।

रणवीर सिंह वर्क फ्रंट
बता दें कि ‘उरी’ निर्देशक इस परियोजना के माध्यम से दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आना चाहते हैं। वहीं, अभिनेता अपने पेशेवर मोर्चे और बेटी के जन्म के बाद व्यक्तिगत तौर पर भी काफी व्यस्त हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ देखा गया था।
Divya Dutta: एयरपोर्ट पर खराब अनुभव से गुजरीं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर छलका दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें