उम्र के अंतर पर मुकेश छाबड़ा ने की बात
फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच उम्र के अंतर पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उम्र के अंतर के सवाल का जवाब अगले साल रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्र का अंतर फिल्म की कहानी के हिसाब से था।
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn
फिल्म में हैं ये कलाकार
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन हैं। निर्माताओं ने पुष्टि की है कि इसका सीक्वल, 'धुरंधर 2', 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।