फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज, इस गायक ने दी आवाज

Tue, 25 Nov 2025 06:10 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ishq Jalakar Karvaan Song Released: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन
इश्क जलाकर कारवां गाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' के निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को सुनने के बाद यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चलिए जानते हैं इस सॉन्ग की पूरी जानकारी।

विज्ञापन


दर्शकों के हाई डिमांड पर रिलीज हुआ यह गाना
फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि 'धुरंधर' ट्रेलर के रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। इसलिए फैंस के हाई डिमांड पर फिल्म का नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज किया गया है। 


इन गायकों ने दी आवाज
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' के इस गाने 'इश्क जलाकर कारवा' की बात करें, तो यह एक कव्वाली ट्रैक है, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यह गाना शाश्वत सचदेव, शहजाद अली, सुभदीप दास चौधरी, अरमान खान द्वारा गाया गया है। वहीं इसमें म्यूजिक शाश्वत सचदेव और रोशन लाल ने दिया है। 
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस गाने के रिलीज होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे बेहद पंसद कर रहे हैं। वहीं कुछ नेटिजंस रोमांटिक गाने की डिमांड कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस पर क्या फैसला लेते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: BB 19 में नॉमिनेशन टास्क के वक्त तान्या ने मालती संग किया कुछ ऐसा, आगबबूला हुए अमाल; बोले- ‘पागलों की तरह….’
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें