फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: चेहरे पर मास्क, काला चश्मा-ब्लैक सूट और एक्टर की धमाकेदार एंट्री देख हैरान फैंस; बोले- ऑन फायर

Sat, 19 Jul 2025 02:50 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह के धमाकेदार लुक को देख नेटिजंस चौंक गए। देखें वीडियो।
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह इस समय अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में है। अब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनके डैशिंग लुक को देख यूजर्स हैरान हो गए हैं और शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चलिए देखें क्या है वायरल वीडयो और यूजर्स के रिएक्शंस। 

रणवीर सिंह की स्वैग एंट्री ने लूटी महफिल

विज्ञापन

अभिनेता रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर जो वीडयो वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें फुल टू ब्लैक ऑउटफिट में एयरपोर्ट से बाहर आते देखा जा सकता है। अभिनेता ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहन रखा है और उसके साथ चेहरे पर मास्क और काला चश्मा लगाए दिख रहे हैं। रणवीर सिंह को देखते ही पैप्स कहते हैं कि बाबा ने आग लगा दी। वीडियो के अंत में अभिनेता ने मास्क को थोड़ा नीचे करके पैपराजी से फोटो क्लिक कराई, फिर अपनी ब्लैक कलर की ही गाड़ी में बैठ कर चले जाते हैं। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर ऑन फॉयर। दूसरे यूजर ने कहा कि अभिनेता शानदार दिख रहे हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स अभिनेता के ड्रेसिंग स्टाइल को काफी पंसद कर रहे हैं और लाल दिल वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kush Sinha: ‘सरनेम किसी काम नहीं आता’, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश ने बताया क्यों टली थी ‘निकिता रॉय’ की रिलीज


रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह के करियर की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्म की बात करें, तो उन्हें 'धुरंधर' में देखा जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें