अभिनेता रणवीर सिंह अपनी उर्जावान उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर शादी समारोह में अपनी प्रजेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। हाल ही में अभिनेता एक शादी में शामिल हुए। इस दौरान उन्हें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ‘व्हाट झुमका’ पर नाचते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं।
आगामी फिल्म से रणवीर का लुक भी दिखा
इस समारोह के दौरान अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के लुक में नजर आएं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। रणवीर काफी समय से अपने बालों को बढ़ाए हुए हैं। शादी समारोह में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। शूटिंग से लीक हुए एक वीडियो के ऑनलाइन आने के बाद प्रशंसकों को ‘धुरंधर’ में रणवीर के लुक के बारे में पता चला। प्रशंसकों ने इसकी तुलना ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के लुक से भी की। फिल्म की पहली बार जुलाई 2024 में घोषणा की गई थी और इसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Robinhood: नितिन ने अपनी फिल्म 'रॉबिनहुड' से की अल्लू अर्जुन की मूवी की तुलना, सुपरहिट हुई थी फिल्म
फिल्म को लेकर क्या कहा
रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, "यह मेरे प्रशंसकों के लिए है, जो मेरे साथ धैर्य रखते हैं और इस तरह के बदलाव के लिए जोर दे रहे हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि इस बार एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जो पहले कभी नहीं हुआ। आपके आशीर्वाद से हम इस शानदार, बड़े मोशन पिक्चर एडवेंचर को शुरू करते हैं। इस बार यह व्यक्तिगत है।"
यह खबर भी पढ़ें:
Aamir Khan: ‘चार कलाकार बहुत बदतमीज थे, मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकता’, अभिनेता आमिर ने किया बड़ा खुलासा
रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट
साल 2023 की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद से रणवीर किसी भी प्रमुख भूमिका में नहीं दिखे हैं। पिछले साल उन्हें रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में सहायक भूमिका में देखा गया था। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म ‘डॉन 3’ की घोषणा 2023 में की गई थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी भी शुरू नहीं हुई है।