फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे रणवीर और दीपिका, आखिर क्या किया ऐसा कि नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं?

Mon, 07 Apr 2025 02:10 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जानें दोनों कलाकारों के किस व्यवहार ने फैंस को किया खुश।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर दिखे, जिन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना ना रहा। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों के व्यवहार को देख नेटिजंस प्रतिकियाएं दे रहे हैं। आइए जानत हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया कि नेटिजंस दे रहे रिएक्शंस। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर दिखाई अनोखी झलक
आज सोमवार के दिन बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री ने सफेद रंग की ओवरसाइज्ड टीशर्ट पहन रखी है, साथ ही गॉगल लगाए दिख रही हैं। वहीं अभिनेता ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कैप लगाया हुआ है और माक्स पहने भी दिख रहे हैं। उनकी एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 

यह खबर भी पढ़ें: Tahira Kashyap: फिर कैंसर से जूझ रहीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, एक नोट के जरिए दी जानकारी

आखिर दोनों ने क्या किया ऐसा कि फैंस हुए खुश?

विज्ञापन

वीडियो में रणवीर सिंह के पिता भी दिख रहे हैं। एयरपोर्ट पर ही अभिनेता के पिता ने दोनों को गले लगाया। पिता से गले लगने के बाद अभिनेता ने अपने पिता के पैर भी छुए। दोनों के इस व्यवहार ने फैंस को खुश कर दिया। एक यूजर को दीपिका का अपने ससुर से गले लगना अच्छा लगा। वहीं एक अन्यू यूजर ने लिखा कि कितना सुंदर परिवार है।
 




यह खबर भी पढ़ें:  Deepika Padukone: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई दीपिका की एंट्री, जानें किस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री?

एक नजर रणवीर और दीपिका की ओर
अगर इनके काम की बात करें तो ये दोनों इंडट्री के धाकड़ कलाकार हैं। आखिरी बार दोनों 'सिंघम अगेन' में दिखे थे। दोनों अपनी आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं। हालांकि, अभी तक इनकी फिल्मों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें