फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika-Ranveer: सामने आया रणवीर-दीपिका की बेटी दुआ का चेहरा, किसी ने चुपके से बनाकर किया वायरल; भड़के यूजर्स

Sun, 24 Aug 2025 10:39 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Deepika Daughter Viral Video: बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसपर फैंस भड़के नजर आ रहे हैं। जानिए क्या हुआ। 

विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा अभी तक मीडिया के सामने कभी नहीं दिखाया। कपल ने बेटी के जन्म के बाद ही पैप्स को अपने घर बुलाकर उनसे अपनी बेटी की तस्वीरें ना लेने का अनुरोध किया था। लेकिन अब, उनकी बेटी दुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसे देख फैंस वीडियो अपलोड करने वाले की निंदा कर रहे हैं। 

वायरल क्लिप में दिखा था चेहरा

विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ को गोद में लेकर बैठी नजर आ रही थीं। इसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था और उनका चेहरा मास्क से ढका हुआ था। इसी दौरान उन्होंने किसी को उनका वीडियो बनाते देखा और एक्ट्रेस ने हाथ से इशारा करके उस व्यक्ति से रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा। लेकिन इसमें उनकी बेटी का चेहरा दिख गया। हालांकि, अब यह वीडियो बहुत जगह से डिलीट कर दिया गया है, क्योंकि एक्टर्स के मना करने के बावजूद इसे वायरल किया गया, जो बेहद गलत है।

यह खबर भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: फेक है श्रद्धा कपूर का लिंक्डइन अकाउंट? एक्ट्रेस ने अपील करते कहा, 'क्या कोई मदद कर सकता है?'

विज्ञापन

फैंस हुए नाराज
वायरल हुए वीडियो को देख यूजर्स भड़क गए और इसे अपलोड करने वाले को खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को तुरंत डिलीट कर दो, जब दीपिका-रणवीर ने बेटी की तस्वीरें लेने के लिए मना किया है, तो ऐसा क्यों कर रहे।' दूसरे यूजर ने कहा कि इस वीडियो को बनाते देख दीपिका खुश नहीं हैं, फिर भी इसे अपलोड किया गया, बहुत ही निराशाजनक। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी इसे अपलोड करने वालों की निंदा कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि पहले यह विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के साथ हुआ और अब दीपिका-रणवीर के साथ। लोग नैतिकता भूल गए हैं। 
 


 


रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ है, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के पास अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म हैं और वह शाहरुख खान अभिनीत ‘किंग’ में भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें