मसाई मारा में रोमांटिक हुए रणवीर-जूही
रणवीर अल्लाहबादिया ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज साझा किए हैं। इनमें वे और जूही भट्ट क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। ये फोटोज केन्या में मसाई मारा नेशनल पार्क की हैं। इसके साथ रणवीर ने खूबसूरत लव नोट भी लिखा है।
रणवीर ने लिखा प्यार भरा कैप्शन
रणवीर अल्लाहबादिया ने पोस्ट के साथ प्यार भरा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'सूरज, चांद, तारे और इनके बीच की हर चीज। क्या आप कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं, जिसकी रोशनी दुनिया की सारी नकारात्मकता को जलाकर राख कर दे? मैं मिला हूं। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी और इविल आई इमोजी बनाए हैं।
आशीष चंचलानी बोले- 'जल्दी शादी करो'
रणवीर अल्लाहबादिया के इस पोस्ट पर सेलेब्स और कई चर्चित यूट्यूबर कमेंट कर रहे हैं। फराह खान और ओरी ने उन्हें बधाई दी है। वहीं, आशीष चंचलानी ने लिखा है, 'जल्दी शादी कर अब'। इसके अलावा रणवीर के फॉलोअर्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कौन हैं जूही भट्ट?
रणवीर जहां यूट्यूबर हैं, वहीं जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रिपोर्ट् के मुताबिक, वे उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। जूही फैशन और लाइफस्टाइल से संबंधित कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। जूही के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर डांस रील्स, लाइफस्टाइल वीडियोज और क्रिएटिव स्केच का मिक्सचर देखने को मिलता है।