आमिर खान-आयरा-जुनैद-गौरी स्प्रैट
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटे जुनैद की फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान
फिल्म 'एक दिन' 01 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्क्रीनिंग में आमिर खान और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। आमिर खान की बेटी आयरा खान भी नजर आईं। आमिर ने पहले आयरा और जुनैद के साथ पोज दिए। फिर वे गर्लफ्रेंड गौरी के साथ आगे बढ़ गए।
इमरान खान भी गर्लफ्रेंड संग पहुंचे
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान भी 'एक दिन' की स्क्रीनिंग में नजर आए। वे गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ पहुंचे। इमरान और लेखा हाथों में हाथ डाले नजर आए और साथ में पैप्स को पोज दिए।
जुनैद खान के जीजा भी आए नजर
जुनैद खान की फिल्म देखने उनके जीजा और बहन भी पहुंचे। आयरा खान अपने पति नूपुर शिखर के साथ पहुंचीं। इसके अलावा आमिर खान की भांजी ने फिल्म देखने पहुंचीं। फिल्म 'एक दिन' रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इसके अलावा आमिर खान की भांजी सेहर ने भी शिरकत की।