फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia-B Praak: विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया को बड़ा झटका, बी प्राक ने ठुकराया पॉडकास्ट का ऑफर

Tue, 11 Feb 2025 12:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Allahbadia-B Praak: गायक बी प्राक ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर अभद्र टिप्पणी के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में भाग लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
बी प्राक-रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'इंडियाज गॉट लटेंट' पर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद के बीच गायक बी प्राक ने यूट्यूबर के साथ अपना आगामी पॉडकास्ट रद्द कर दिया है। गायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की और इसके पीछे का कारण भी बताया।

विज्ञापन

बी प्राक का पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बी प्राक ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं बीयरबाइसेप्स पर एक पॉडकास्ट के लिए जाने वाला था और हमने उसे रद्द कर दिया, क्योंकि समय रैना के शो पर दयनीय सोच और जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है।'

कॉमेडी के नाम पर दी जाती हैं गालियां
उन्होंने आगे कहा, 'आप अपने माता-पिता के बारे में किस तरह की बातें शेयर कर रहे हैं? क्या ये कॉमेडी है? ये बिल्कुल भी कॉमेडी नहीं है। ये स्टैंड-अप कॉमेडी नहीं हो सकती। लोगों को गाली देना सिखाना। मुझे समझ नहीं आता कि ये कौन सी पीढ़ी है। शो में एक सरदार जी भी आते हैं। सरदारजी, आप तो सिख हैं, ये बातें अच्छी लगती हैं क्या? आप किस तरह की शिक्षा दे रहे हैं? वो अपने इंस्टाग्राम पर क्लिप भी डालते हैं, जिसमें कहते हैं- हां मैं गाली देता हूं, इसमें क्या दिक्कत है? वैसे हमें इससे दिक्कत है।'

रणवीर की मानसिकता पर उठाए सवाल
रणवीर इलाहाबादिया पर हमला करते हुए बी प्राक ने कहा, 'आप सनातन धर्म को बढ़ावा देते हैं। आप आध्यात्मिकता की बात करते हैं। आपके शो में इतने बड़े नाम आते हैं और आपकी ऐसी मानसिकता है? मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं, अगर हम इसे अभी नहीं रोक पाए तो हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में है। कृपया, मैं समय रैना और शो का हिस्सा बनने वाले अन्य कॉमेडियन से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसा न करें। कृपया हमारी भारतीय संस्कृति को बनाए रखें और लोगों को प्रेरित करें।' गायक ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'सभी स्टैंडअप कॉमेडियन से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया हमारी भारतीय संस्कृति और सम्मान को बचाएं।'
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो में आए। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में एक विवादित सवाल पूछा। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की। रणवीर और समय पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी भी मांगी है, लेकिन सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें