फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Controversy: तुम खुद ही वैसी ही हो…, रणवीर के समर्थन में आईं पूनम पांडे; जमकर हुईं ट्रोल

Wed, 12 Feb 2025 01:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Allahbadia Controversy: राखी सावंत के बाद अब अभिनेत्री पूनम पांडे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में सामने आई हैं। पूनम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए उन्हें माफ कर देने के लिए कहा। इसके बाद नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूनम पांडे और रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राखी सावंत के बाद अब अभिनेत्री पूनम पांडे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में सामने आई हैं। पूनम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की और रणवीर को माफ कर देने के लिए कहा। रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद से उन्हें कड़ी आलोचना और विरोध झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पूनम ने कहा- माफ कर दो यार
अब इस मामले में पूनम पांडे ने एंट्री ले ली है। उन्होंने लोगों से ट्रोलिंग बंद करने के लिए कहा। पूनम ने अपनी पोस्ट में लिखा, रणवीर के बारे में बहुत कुछ पढ़ रही हूं... बस करो यार, गलती हो गई उससे... बच्चे की जान लोगे? माफ कर दो यार।" बता दें कि पूनम पांडे भी समय रैना के शो के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट आ चुकी हैं। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: IGL: समय रैना के शो को लेकर वरुण धवन पहले ही कर चुके थे भविष्यवाणी, कहा- ‘यह पक्का क्रॉसफायर होगा’
विज्ञापन

 
ट्रोल हो रहीं पूनम पांडे
इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “तुम भी गई थी इंडियाज गॉट लेटेंट में तुम्हें भी समन आयेगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “तुम खुद ही वैसी ही हो, तुम तो बात ही मत करो इस चीज के बारे में।” एक और यूजर ने लिखा, “वाह डिफेंड भी देखो तो कौन कर रहा है अब क्या ही बोलूं मैं देवी को अपनी ही जुबान खराब होगी…।” इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 
 

 
 
 


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy: 'मैंने विरोध किया था तो मुझे ट्रोल किया गया', अभद्र टिप्पणी पर बोले अशोक पंडित

ये है पूरा मामला
दरअसल, समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से पूरे देश में उनका विरोध होने लगा। ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने समय रैना उनके शो और रणवीर इलाहाबादिया पर बैन लगाने की बात कही और उन पर कानूनी एक्शन भी लेने का आग्रह किया। हालांकि, इस विवाद को लेकर इलाहाबादिया माफी भी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें