आशीष चंचलानी का बयान हुआ दर्ज
इससे पहले पिछले गुरूवार को यूट्यूबर आशीष चंचलानी गुवाहाटी पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराया। पूछताछ के बाद चंचलानी की कानूनी टीम ने एक याचिका दायर की है, जिसमें एफआईआर को खारिज करने या इसे मुंबई स्थानांतरित करने की गुजारिश की गई है।
यह खबर भी पढ़ें: IGL Case: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए आशीष चंचलानी, दर्ज कराया बयान
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' कॉमेडी शो में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ कई कंटेट क्रिेएटर मौजूद थे। इसमें शामिल हुए एक कंटेस्टेंट के मां-बाप पर रणवीर अल्लाहबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। देश के कई हिस्सों से शो में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए। पुलिस ने इस शो में मौजूद कई लोगों को समन जारी किया था। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया ने सार्वजिनिक तौर से माफी मांगी थी। शो को चलाने वाले समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इसके साभी विडियो डिलीट कर दिए थे।