फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद पर बोले रणवीर अल्लाहबादिया, कहा- 'मैं अभी भी इससे जूझ रहा हूं'

Sat, 14 Mar 2026 12:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम @beerbiceps
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर फराह खान आईं थी। इस बीच उनसे बातचीत में रणवीर ने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद के बाद जो कुछ उनके साथ हुआ, उससे वह अभी तक पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन


अंदर ही अंदर उससे लड़ रहा हूं
रणवीर ने कहा, ‘पिछले साल जो कुछ मेरे साथ हुआ, मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं ठीक हूं, लेकिन मैं एक मजबूत इंसान हूं। उस दौरान बहुत कुछ और भी हुआ था, जिसके बारे में मैंने कभी खुलकर बात नहीं की। मैं अभी भी अंदर ही अंदर उससे लड़ रहा हूं। आपसे मिलना मेरे लिए एक तरह से हीलिंग जैसा है।’

मेरी मां बहुत परेशान हैं
रणवीर ने यह भी बताया कि इस विवाद का असर उनकी मां पर भी बहुत गहरा पड़ा। उन्होंने कहा, ‘एक दिन मैं पब्लिकली सब कुछ बताना चाहता हूं कि उस समय क्या-क्या हुआ था। अभी सही समय नहीं है। लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि मेरी मां बहुत परेशान हैं।

एक दिन उन पर हमला भी हुआ था। मैं यह बात बना नहीं रहा हूं, यह सच में हुआ था और वह इससे बहुत ट्रॉमेटाइज हो गई हैं। हालांकि वह बहुत मजबूत हैं।’ इस पर फराह खान ने कहा, ‘जब बच्चों के साथ कुछ होता है, तो मजबूत लोग भी सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।’
 

विज्ञापन

क्या थी कॉन्ट्रोवर्सी?
बता दें कि 2025 में रणवीर अल्लाहबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के बाद बड़े विवाद में घिर गए थे। उस एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया।


उन्होंने पूछा था, ‘क्या आप पूरी जिंदगी अपने माता-पिता को रोज संबंध बनाते हुए देखना पसंद करेंगे, या एक बार खुद उसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म करना चाहेंगे?’ इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध हुआ। इसके बाद रणवीर और शो के मेकर्स के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुईं।

मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर विमन ने भी इसमें दखल दिया और रणवीर को लिखित माफी देनी पड़ी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘अश्लील’ बताया और कहा कि इस तरह की बातों से समाज की छवि खराब होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें