फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mardaani 3: बुराई को खत्म करने निकलीं शिवानी शिवाजी रॉय, सामने आया रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर

Mon, 22 Sep 2025 12:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mardaani 3 New Poster: रानी मुखर्जी के फैंस के लिए उनकी आगामी फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर आज सामने आया है। जानिए पोस्टर में क्या है खास?
विज्ञापन
रानी मुखर्जी और मर्दानी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@yrf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ के मौके पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर सामने आया है। मेकर्स ने महिला केंद्रित रानी की इस फिल्म का नया पोस्टर जारी कर, फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

हाथ में बंदूक पकड़े दिखीं मर्दानी

विज्ञापन

यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में एक हाथ बंदूक पकड़े नजर आ रहा है। पोस्टर में किसी का चेहरा तो नहीं दिख रहा है। लेकिन संभवत: ये हाथ रानी मुखर्जी का ही है। हाथ में रानी घड़ी, कलावा पहने हुए हैं। सामने दिल्ली पोलिस की बैरिकेडिंग लगी हुई है।
 


 

बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए निकलीं शिवानी शिवाजी रॉय
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘नवरात्रि के शुभ दिन पर यहां बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। रानी मुखर्जी अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण मामले की जांच करने के लिए ‘मर्दानी 3’ में शीर्ष पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट आई हैं।’ अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित ‘मर्दानी 3’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें