मल्लिका प्रसाद फिल्म 'मर्दानी 3' में
- फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी लंबी थीं पिछली फिल्में
आपको बता दें कि फिल्म 'मर्दानी' (2014) की अवधि 1 घंटा 53 मिनट लंबी थी। 'मर्दानी 2' (2019) 1 घंटा 45 मिनट लंबी थी। अब, 2 घंटे से ज्यादा के रनटाइम के साथ, उम्मीद की जा रही है कि दर्शक 'मर्दानी 3' को देखने के लिए उत्साहित हैं।
कब रिलीज होगी 'मर्दानी 3'?
'मर्दानी 3' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी थी।
यह खबर भी पढ़ें: 'मैं किसी के साथ एकदम से ब्रेकअप नहीं कर सकती', 'तारक मेहता...' फेम मुनमुन दत्ता ने प्यार पर रखी राय
ट्रेलर पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स
'मर्दानी 3' के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस पर रानी मुखर्जी ने कहा 'मर्दानी 3 के ट्रेलर के लिए आपका रिस्पॉन्स और प्यार मुझे बताता है कि एक देश के तौर पर हमारी अंतरात्मा मजबूत है। जब कुछ गलत होता है तो हमें गुस्सा आता है और जब कोई बेसहारा लोगों की रक्षा के लिए खड़ा होता है तो हमें गर्व होता है। 'मर्दानी 3' को अपने दिलों के इतना करीब रखने के लिए धन्यवाद।'
फिल्म की स्टारकास्ट
अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोडीवाला भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद, विलेन के तौर पर मल्लिका प्रसाद की परफॉर्मेंस की काफी चर्चा हो रही है। उनकी अदाकारी ने लोगों का ध्यान खींचा है।