फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B Praak: कौन हैं बी प्राक, जिन्हें बिश्नोई गैंग से मिली है धमकी? 'तेरी मिट्टी' सहित इन गानों के लिए हैं मशहूर

Sat, 17 Jan 2026 09:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is B Praak: सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। एक धमकी भरे कॉल में उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कौन हैं बी प्राक? जानिए उनके बारे में..
विज्ञापन
बी प्राक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से धमकी दी गई है। लॉरेंस गैंग ने सिंगर से दस करोड़ की फिरौती मांगी है। धमकी देने वाले ने कहा है, ''दस करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे...'। पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई है। इससे पहले सिंगर दिलनूर को ही पांच जनवरी को दो बार फोन भी आया था। लेकिन दिलनूर ने कॉल रिसीव नहीं की थी। छह जनवरी को भी विदेश के नंबर से फोन किया गया था। पंजाबी गायक दिलनूर ने एसएसपी मोहाली के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। आखिर कौन हैं बी प्राक, जिन्हें धमकी मिला है। जानिए

विज्ञापन

बी प्राक - फोटो : इंस्टाग्राम
बी प्राक का असली नाम
बी प्राक मशहूर सिंगर हैं, जिन्होंने पंजाबी और बॉलीवुड दोनों फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित गाने गाए हैं। 07 फरवरी 1986 को जन्मे बी प्राक असली नाम प्रतीक बच्चन है। संगीत में दिलचस्पी उन्हें विरासत में मिली। उनके पिता वरिंदर बचन भी पंजाबी और हिंदी म्यूजिक प्रोड्यूसर और पॉप, लोक संगीत व भजनों के कंपोजर थे, जिन्होंने 'जट्ट पंजाब दा' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था।

बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर शुरू किया करियर
बी प्राक ने करियर की शुरुआत बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर की थी। फिर सिंगर के तौर पर 'मन्न भरया' गाने से उन्होंने डेब्यू किया। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साल 2019 में सिंगर के रूप में 'तेरी मिट्टी' गाने से डेब्यू किया। फिल्म 'केसरी' का यह गाना खूब पसंद किया जाता है। यह गाना अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा पर फिल्माया गया है। इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है। इसी साल उन्होंने 'गुड न्यूज' में भी 'माना दिल' गाना गाया। 
विज्ञापन

बी प्राक-मीरा बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्दभरे और भावनात्मक गानों के लिए हैं लोकप्रिय
बी प्राक को खासतौर से इमोशनल और दर्द भारे गीत गाने के लिए जाना जाता है। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' का उनका गाना 'सारी दुनिया जला देंगे' भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। उनके चर्चित गानों में 'फिलहाल ', 'दिल तोड़ के', 'पछताओगे' , 'बारिश की जाए' जैसे गाने शामिल हैं। बी प्राक को संगीत में उनके काम और शानदार गानों के लिए प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। 'तेरी मिट्टी' गाने के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा 'तेरी मिट्टी' और 'मन भरया' गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। 

धर्म और अध्यात्म की तरफ झुकाव
बी प्राक भक्ति सॉन्ग भी गाते हैं। बीते कुछ वक्त से उनका रुझान धर्म और अध्यात्म की तरफ काफी ज्यादा बढ़ा है। वे नियमित रूप से वृंदावन जाते हैं और वहां कई बार उन्हें सत्संग करते देखा गया है। राधा रानी के भजनों के अलावा उनका 'महाकाल प्यारे' सॉन्ग भी काफी पसंद किया जाता है। बी प्राक के निजी जीवन की बात करें तो उनकी शादी मीरा बच्चन से हुई है। कपल के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें