फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep Hooda: रणदीप का नया लुक देख चौंके फैंस, किसी ने की तारीफ तो कोई बोला- अपना हीरो कुछ भी कर सकता है

Tue, 24 Jun 2025 09:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Randeep Hooda New Look: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें उनका लुक देखकर नेटिजन्स चौंक गए हैं और अभिनेता से सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणदीप हुड्डा परदे पर कोई भी भूमिका अदा करें तो पूरी तरह उसमें डूब जाते हैं। अपना लुक भी किरदार की तरह बना लेते हैं। फिल्म में अपने रोल की डिमांड पर उन्होंने कई बार अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया है। हाल ही में एक्टर ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने लुक से चौंका दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रणदीप ने पूछा- 'कौन सी चाय?'
रणदीप हुड्डा ने आज मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वे आंशिक रूप से गंजे नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'इस मंगलवार को कौन सी चाय? कॉफी ही एकमात्र चीज नहीं है, जो बन रही है'!
 

यूजर ने पूछा- 'करण जौहर की बायोपिक कर रहे हैं?'
एक्टर के इस फोटो को देख फैंस हैरान रह गए हैं। इसी के साथ उनकी उत्सुकता यह जानने में बढ़ गई है कि आखिर उनका यह लुक रियल है या किसी फिल्म के लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया है। यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। वहीं, कुछ यूजर्स उनके लुक की तुलना करण जौहर से कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वे करण जौहर की बायोपिक करने वाले हैं। इसके अलावा नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि क्या उनका यह रोल किसी बायोपिक के लिए है। कुछ नेटिजन्स मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'अपना हीरो कुछ भी कर सकता है'।











विज्ञापन

क्या आगामी प्रोजेक्ट के लिए है नया लुक?
हालांकि, रणदीप हुड्डा ने न तो कैप्शन में यह स्पष्ट किया है कि उनका यह लुक किसलिए है? न ही किसी नेटिजन के सवाल का जवाब दिया है। फिलहाल ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लुक रणदीप की आगामी फिल्म का है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बारे में आधिकारिक रूप से कब खुलासा होता है। रणदीप के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें सनी देओल की फिल्म 'जाट' में देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें