फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanvikaa: पहली बार पैपराजी के सामने आईं ‘पंचायत’ की रिंकी, बोलीं- मेरे लिए अजीब है थोड़ा

Tue, 24 Jun 2025 08:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फेमस चेहरे हों या नए एक्टर लगभग सभी की फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी कहीं भी पहुंच जाते हैं। हाल ही में अचानक पैपराजी ने पंचायत फेम सानविका को मुंबई में स्पॉट किया। यूं पैपराजी को सामने देख सानविका क्या रिएक्शन रहा? जानिए। 

विज्ञापन
वेब सीरीज 'पंचायत' में रिंकी के किरदार में सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanvikaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में सानविका रिंकी नाम का किरदार निभाती हैं। इस किरदार ने उन्हें अभिनय की दुनिया में अलग पहचान दी है। हाल ही में जब पैपराजी सानविका की तस्वीरें क्लिक करने पहुंचे तो वह नर्वस सी नजर आईं। 

विज्ञापन


सानविका ने कहा- ‘मेरा फर्स्ट टाइम है’
पैपराजी ने जब सानविका को देखा तो फोटो क्लिक करवाने के लिए कहा। वह सामने भी आईं। इस पर एक पैपराजी बोला, ‘आगे आइए।’ सानविका ने पैपराजी की बात मानी। इस बात पर वह बोलीं, ‘मैं ऐसा पहली बार कर रही हूं, तो थोड़ा अजीब है मेरे लिए, यह सब।’ इसके बाद सानविका ने पैपराजी को खूब सारे पोज दिए, फोटो क्लिक करवाई। 


ये खबर भी पढ़ें: Panchayat Season 4 Review: चुनावी माहौल ने ढीली की ‘पंचायत’ की पकड़, कमजोर कहानी पर कलाकारों ने संभाले हालात 

वेब सीरीज ‘पंचायत’ में क्या है रिंकी का किरदार 

विज्ञापन

सानविका ने वेब सीरीज ‘पंचायत’ में फुलेरा गांव में रहने वाली एक पढ़ी-लिखी लड़की रिंकी का किरदार निभाया है। यह प्रधान जी की बेटी है। वहीं सीरियल में सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार के साथ उनका लव एंगल भी दिखाया गया है। यह जोड़ी दर्शकों को भी काफी पसंद आती है। 

ये खबर भी पढ़ें:Panchayat: क्या पंचायत का सीजन 5 आएगा? कहां खत्म हुआ चौथा सीजन और किस तरह आगे बढ़ेगी सीरीज? यहां जानिए 

सीरीज में नजर आए ये कलाकार भी 
वेब सीरीज ‘पंचायत’ में नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, चंदन रॉय, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आए हैं। इन दिनों इस वेब सीरीज का चौथा सीजन चर्चा में बना है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें