रणदीप ने पूछा- 'कौन सी चाय?'
रणदीप हुड्डा ने आज मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वे आंशिक रूप से गंजे नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'इस मंगलवार को कौन सी चाय? कॉफी ही एकमात्र चीज नहीं है, जो बन रही है'!
यूजर ने पूछा- 'करण जौहर की बायोपिक कर रहे हैं?'
एक्टर के इस फोटो को देख फैंस हैरान रह गए हैं। इसी के साथ उनकी उत्सुकता यह जानने में बढ़ गई है कि आखिर उनका यह लुक रियल है या किसी फिल्म के लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया है। यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। वहीं, कुछ यूजर्स उनके लुक की तुलना करण जौहर से कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वे करण जौहर की बायोपिक करने वाले हैं। इसके अलावा नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि क्या उनका यह रोल किसी बायोपिक के लिए है। कुछ नेटिजन्स मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'अपना हीरो कुछ भी कर सकता है'।
क्या आगामी प्रोजेक्ट के लिए है नया लुक?
हालांकि, रणदीप हुड्डा ने न तो कैप्शन में यह स्पष्ट किया है कि उनका यह लुक किसलिए है? न ही किसी नेटिजन के सवाल का जवाब दिया है। फिलहाल ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लुक रणदीप की आगामी फिल्म का है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बारे में आधिकारिक रूप से कब खुलासा होता है। रणदीप के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें सनी देओल की फिल्म 'जाट' में देखा गया।