लेखक और राजनीतिज्ञ वीर सावरकर की आज 142वीं जयंती है। इस मौके पर उनके जीवन पर फिल्म बनाने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी उन्हें याद किया है। हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए वीर सावरकर को अपनी श्रद्धांजलि दी है।
रणदीप हुड्डा ने साझा किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट
विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर के जीवन पर फिल्म बनाने वाले रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा है, “स्वातंत्र्य वीर सावरकर की 142वीं जयंती पर आइए उस क्रांतिकारी को याद करें जिसने एक स्वतंत्र और मजबूत भारत का सपना देखा था। उन्हें पर्दे पर उतारना, उनकी यात्रा का निर्देशन करना और उनकी कहानी लिखना मेरे जीवन का सबसे गहरा और खास अनुभव रहा है। उनके द्वारा देखा गया एक लचीले और आत्मनिर्भर राष्ट्र का सपना अब दूर का सपना नहीं रह गया है। यह एक हकीकत बन रहा है। जय हिंद।”
यह खबर भी पढ़ेंः Randeep Hooda: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन खुकरी’ पर फिल्म बनाएंगे रणदीप हुड्डा, मेजर जनरल पुनिया का निभाएंगे रोल
रणदीप हुड्डा ने किया ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का निर्देशन
रणदीप हुड्डा ने साल 2024 में आई फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में वीर सावरकर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद रणदीप हुड्डा ने ही किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा अंकिता लोखंडे, अमित सियाल और राजेश खेरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।