कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्या से पूरा देश सिहर गया है। हर कोई इस अपराध को लेकर अपनी गुस्सा व्यक्त कर रहा है। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में इसे लेकर अपनी निराशा जताई है। डॉक्टरों के परिवार से आने वाले रणदीप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कोई इस भयानक अपराध ने उनकी रीढ़ में सिहरन पैदा कर दी है। रणदीप से पहले आलिया भट्ट, करण जौहर, आयुष्मान खुराना और ट्विंकल खन्ना समेत कई सितारे इसकी निंदा कर चुके हैं।
रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'हमारे समाज में बार-बार होने वाली भयावहता को देखकर मैं शॉक्ड और व्याकुल हो गया हो गया हूं। डॉक्टरों के परिवार से होने और मेरी बहन के भी एक डॉक्टर होने के कारण यह घटना मेरे रोंगटे खड़े कर देती है। बस अब बहुत हो गया है। मेडिकल पेशेवरों को निश्चित रूप से सुरक्षित करने की जरूरत है। मगर, शिकारी पेशे को नहीं देखते हैं। यह एक सामाजिक बदलाव होना चाहिए, जो केवल उन लोगों तक सीमित न हो जो मेरी लिखी भाषा समझते हैं।'
KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो में सिमरन ने जीते महज एक लाख बीस हजार, इस सवाल की वजह से खेल छोड़ने का लिया फैसला
उन्होंने आगे लिखा, 'पहला और तत्काल कदम तेज और कठोर सजा देना हो सकता है। उस सजा को अगर उससे अधिक नहीं तो मीडिया/सोशल मीडिया पर उतना ही कवर और प्रचारित किया जाना चाहिए जितना कि दुखद घटना को किया गया है।' उन्होंने कहा कि वे न्याय की मांग में परिवार के साथ खड़े हैं। रणदीप ने लिखा, 'जघन्य अपराधों के लिए और भी जघन्य सजा मिलनी चाहिए। इस मुश्किल घड़ी में मैं न्याय के लिए परिवार और डॉक्टर बिरादरी के साथ खड़ा हूं। मेरी संवेदनाएं लड़की के परिवार के साथ हैं। ओम शांति।'
गौरतलब है कि 9 अगस्त, शुक्रवार को कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। उसका गला घोंटा गया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह निर्वस्त्र अवस्था में पाई गई और उसके शरीर पर कई चोटें थीं। इस मामले के बाद डॉक्टरों और विभिन्न अस्पतालों ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया।