फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थ्री इडियट्स' को लेकर 9 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा, आमिर नहीं रणबीर थे असली दावेदार

Wed, 27 Jun 2018 11:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी
विज्ञापन

फिल्मों के पीछे भी कई किस्से-कहानियां होते हैं। हिंदी सिनेमा में अहम स्थान रखने वाली निर्देशक राजू हिरानी की 'थ्री इडियट्स' के बारे में नया खुलासा हुआ है। इस फिल्म के लिए हिरानी की पहली पसंद आमिर खान नहीं बल्कि रणबीर कपूर थे।

विज्ञापन


हाल में हिरानी ने यह भी संकेत दिया कि वह फिल्म का सीक्वल बनाने की इच्छा रखते हैं। इस बात को रणबीर ने आगे बढ़ाते हुए मीडिया में बताया है कि जब राजू 'थ्री इडियट्स' लिख रहे थे, तब उन्होंने इस कपूर बॉय से मुलाकात की थी और उनका इरादा जमे हुए चेहरों के साथ फिल्म बनाने के बजाय नए-युवा ऐक्टरों को इसमें लेने का था। 

परंतु बाद में आमिर खान फिल्म से जुड़ गए और उन्होंने वजन घटाकर लुक को कॉलेज के लड़कों की तरह किया था। अब अटकलें हैं कि अगर हिरानी सीक्वल बनाते हैं तो क्या इस बार आमिर की जगह रणबीर को लेंगे? आमिर पचास पार हो चुके हैं और 'दंगल' में उन्होंने दो युवा लड़कियों के बुजुर्ग होते पिता की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें