फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर के साथ नजर आए आदित्य रॉय, फैंस को याद आई 'ये जवानी है दीवानी'; दोनों से कर दी ये बड़ी मांग

Sat, 25 Apr 2026 10:49 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: रणबीर कपूर हाल ही में अपने साथी कलाकार आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस ने दोनों को साथ में देख कर एक मांग की है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक सामने आया है। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने दोनों से एक बार फिर साथ में फिल्म बनाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर 'ये जवानी है दीवानी' के साथी कलाकार आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकार सड़क पर चल रहे हैं। दोनों एक दूसरे से हंसते और बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के साथ कई पुलिस वाले भी हैं। वीडियो पर कई फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
 

फैंस को याद आई 'ये जवानी है दीवानी'
रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ देख कर फैंस को फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' याद आ गई है। इसमें दोनों ने साथ में अभिनय किया था। इसमें दीपिका पादुकोण भी थीं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'प्लीज आप लोग ये जवानी है दीवानी का पार्ट 2 बनाइए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'दोनों को साथ में देखकर खुशी हो रही है।' एक और यूजर ने लिखा है 'ये जवानी है दीवानी 2 बन रही है क्या है?' एक और यूजर ने लिखा है 'नैना कहां हैं।'




वीकएंड पर फिर बढ़ी 'धुरंधर 2' की कमाई, दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से बस कुछ ही दूर

विज्ञापन

ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
'ये जवानी है दीवानी' की कास्ट
ख्याल रहे कि 31 मई 2013 को रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दीपिका पादुकोण की अदाकारी वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर कपूर ने कबीर 'बनी' थापर, आदित्य रॉय कपूर ने अविनाश 'अवी' अरोड़ा का और दीपिका पादुकोण ने डॉ. नैना तलवार का किरदार निभाया था। 45 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 326 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें