फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor-Yash: पर्दे के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर रणबीर से भिड़ेंगे यश, जानें क्या है पूरा मामला?

Sun, 23 Mar 2025 12:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor-Yash: साल 2026 में साउथ के सुपर स्टार यश और रणबीर कपूर का स्क्रीन पर और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टकराव होने वाला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
यश रणबीर - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने वाली है। अगले साल ईद के मौके पर दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम 'टॉक्सिक' है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश हैं। दूसरी फिल्म 'लव एंड वार' है। यह फिल्म भी ईद के आस-पास ही रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर नजर आएंगे। ऐसे में अगले साल यश और रणबीर कपूर की फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

साउथ एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम-@thenameisyash
बॉक्स ऑफिस पर यश से रणबीर का होगा टकराव
यश को फिल्म केजीएफ से पूरे देश में शोहरत मिली। उम्मीद की जा रही है कि वह 'टॉक्सिक' में भी अपनी पहले वाली छवि लेकर आएंगे। यह एक ऐसी फिल्म है जिसने अपने एलान के बाद से ही फैंस में काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। दूसरी तरफ 'लव एंड वार' फिल्म है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म में जबरदस्त विजुअल होंगे। फिल्म में भरपूर रोमांस और ड्रामा होगा। मजे की बात ये है कि यह पहली ऐसी जगह नहीं है जहां रणबीर और यश एक दूसरे से भिड़ेंगे।
Pakistani Singers Ban: पाकिस्तान के इन गायकों ने बॉलीवुड में गाए बेहतरीन गाने, लेकिन अब हो गए बैन
 

'लव एंड वॉर' को लेकर रणबीर कपूर ने किए कई खुलासे - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbirkapooronline
पर्दे पर यश से भिड़ेंगे रणबीर
दोनों अभिनेता नितेश तिवारी की रामायण में राम और रावण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन लड़ाई भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार क्षणों में से एक होने वाली है। ये फिल्म 2026 रिलीज होने वाली है। कई जानकारों ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह से ये दोनों अभिनेता ऑनस्क्रीन लड़ाई करते नजर आएंगे, उसी तरह से इन दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लड़ाई करती नजर आएंगी। इससे साल 2026 फिल्म देखने वालों के लिए एक यादगार लम्हा होने वाला है।
Karan Veer-Chum: करण वीर को डेट नहीं कर रहीं चुम, अभिनेता के प्यार के कबूलनामे के बाद अभिनेत्री का बड़ा बयान
 
विज्ञापन

सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस ईद पर रिलीज होगी सिकंदर 
आपको बता दें कि इस ईद के मौके पर (30 मार्च) को सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सुनी शेट्टी और शर्मन जोशी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। फिल्म के टीजर और गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें