फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव एंड वॉर: जख्मी हाथ के साथ गाड़ी चलाते दिखे रणबीर, भंसाली की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज; कब आएगी फिल्म?

Thu, 24 Sep 2026 11:55 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Love and War first Look: संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पहले लुक में रणबीर कपूर की झलक सामने आई है।
विज्ञापन
लव एंड वार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर गुरुवार को रिलीज हुआ। इस फर्स्ट लुक पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक साझा की है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में पहली बार रणबीर-आलिया और विक्की साथ नजर आएंगे। इस पाेस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह अगले साल 21 जनवरी को रिलीज होगी। 
विज्ञापन


पहले पोस्टर में क्या है खास?
 फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते नजर आ रहे हैं। वो एक हाथ से ड्राइव कर रहे हैं, वहीं उनका दूसरा हाथ जख्मी है और उससे खून बह रहा है। बता दें कि भंसाली की यह कहानी पुराने दौर में सेट है। फिल्म के डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर, एडिटर और कंपाेजर सब कुछ खुद भंसाली ही हैं।

विज्ञापन

क्या होगी फिल्क की कहानी?
निर्देशक संजय लीला भंसाली की रोमांटिक कहानियों के दर्शक पहले ही दीवाने हैं। अब निर्देशक की कहानी और रणबीर का वही 'एनिमल' जैसा लुक सिनेमाघरों में फैंस को लुभा सकता है। पोस्टर में रणबीर के हाथ से निकलता खून इस कहानी में उनके एक्शन मोड में होने के संकेत दे रहा है।
इसके पोस्टर रिलीज के साथ कैप्शन में 'वो रुतबा, वो रब, वो जुनून' लिखा हुआ है। यह साफ तौर पर झलक रहा है कि फिल्म में जबरदस्त रोमांस और एक्शन होने वाला है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल का होना इसे फैंस के लिए और भी ज्यादा रोमांचक बना रहा है। 
 

फिल्म 'सांवरिया' - फोटो : सोशल मीडिया
19 साल बाद साथ काम करेंगे रणबीर और भंसाली
साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर ने फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। अब करीब 19 साल बाद संजय और रणबीर कपूर एक साथ काम करने वाले हैं। फिल्म 'लव एंड वार' की दूसरी खास बात यह भी है कि रणबीर अपनी पत्नी आलिया के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। जो कि फैंस के लिए एक अलग अनुभव होगा। 
विज्ञापन

विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लव एंड वार' के बारे में 
  • यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होने वाली है। 
  • फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। 
  • वहीं फिल्म का म्यूजिक सा रे गा मा लेबल के अंदर निर्मित हुआ है। 
  • फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें