फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस: प्राइवेट जेट से यात्रा, परिवार-दोस्तों संग सेलिब्रेशन, प्रियंका चोपड़ा ने यूं मनाया पति का जन्मदिन

Thu, 24 Sep 2026 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nick Jonas Birthday Week Glimpse: निक जोनस 34 वर्ष के हो गए हैं। बीते 16 सितंबर को उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सिंगर ने अब भव्य सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की हैं।
विज्ञापन
निक जोनस के जन्मदिन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर-एक्टर निक जोनस ने फैंस को अपने 'परफेक्ट बर्थडे वीक' की झलक दिखाई है। 16 सितंबर को वे 34 वर्ष के हुए। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति का जन्मदिन भव्य स्तर पर मनाया। आयोजन में प्रियंका और बेटी मालती के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी शामिल रहे। तस्वीरों में देखिए बर्थडे वीक की झलकियां...

विज्ञापन

निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा और परिवार ने सिंगर निक जोनस का डेस्टिनेशन बर्थडे सेलिब्रेट किया। सभी लोगों ने प्राइवेट जेट से यात्रा की। पार्टी हुई। मस्ती हुई और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी की गईं। 

निक जोनस के जन्मदिन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'बर्थडे वीक एकदम परफेक्ट रहा। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को शुक्रिया'। जन्मदिन पार्टी के साथ ही सभी ने पोलो गेम खेला।

मालती-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी रचाई थी। इनकी शादी राजस्थान में शाही अंदाज में हुई थी। साल 2022 में कपल ने बेटी मालती का स्वागत किया, जिनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। 
 
विज्ञापन

निक के जन्मदिन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने निक के जन्मदिन का आयोजन बेहद खूबसूरत लोकेशन पर आयोजित किया। तस्वीरों में इसकी झलक देखी जा सकती है। निक के आज गुरुवार को शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें