फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार हुआ रणबीर-आलिया का 250 करोड़ की कीमत वाला आलीशान घर, इस दिवाली करेंगे गृह प्रवेश; दी आधिकारिक जानकारी

Sat, 18 Oct 2025 01:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir-Alia: बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस दिवाली 2025 में अपने आलीशान घर में प्रवेश करने वाले हैं।

विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह दिवाली सिनेमाई दुनिया के मशूहर कलाकार और कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के लिए बेहद खास होने वाला है। इस जोड़े ने आधिकारिक घोषणा की है कि वे मुंबई के पाली हिल इलाके में अपने नए आलीशान बंगले में प्रवेश करेंगे, जो अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इसकी कीमत 250 करोड़ रुपये है। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

इसे नई शुरुआत का प्रतीक बताया

विज्ञापन

रणबीर-आलिया ने एक आधिकारिक बयान के जरिए गृह प्रवेश की खबर साझा की। इसमें उन्होंने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और साथ मिलकर इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया। उनके बयान में लिखा, "दिवाली कृतज्ञता और नई शुरुआत का प्रतीक है। अपने नए घर में कदम रखते हुए, हम आपके द्वारा दिखाए गए स्नेह और समर्थन के लिए आभारी हैं और हमें उम्मीद है कि हम अपनी और अपने परिवार, घर और प्यारे पड़ोसियों की निजता के लिए आपके विचारों पर भरोसा करते रहेंगे। इस त्योहारी सीजन में आपको और आपके परिवार को हमारा ढेर सारा प्यार। दिवाली की शुभकामनाएं।’
 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 250 करोड़ की अनुमानित लागत वाला पाली हिल स्थित यह घर भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी आवासों में से एक है। इस घर में रणबीर, आलिया, उनकी बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू कपूर का मुख्य निवास स्थान होगा।

यह खबर भी पढ़ें: प्यार-दर्द और टूटे रिश्ते की कहानी हुई बयां, धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' का गाना हुआ रिलीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें