फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार-दर्द और टूटे रिश्ते की कहानी हुई बयां, धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' का गाना हुआ रिलीज

Sat, 18 Oct 2025 12:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishq Mein Song Out Now: आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। गाने में साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
तेरे इश्क में - फोटो : टी-सीरीज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। गाने में प्यार को खोने का दर्द साफ-साफ नजर आ रहा है। धनुष गाने में एक तरफा आशिक लग रहे हैं जो अपने प्यार के लिए रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर प्यार को पाने का जुनून साफ साफ दिखता है।
विज्ञापन


यहां देखें फिल्म का गाना- 



फिल्म के गाने में क्या आया नजर?
गाना शुरू होता है धनुष के हाथ में शराब की बोतल के साथ, जहां वो एक बार में जाकर ड्रिंक मांगते हैं। कृति भी इसी दौरान उन्हें उस हालत में देखकर हैरान हो जाती हैं। इसके बाद शुरू होता है वो दर्द जो प्यार खोने का है और पूरे गाने में धनुष के चेहरे पर साफ-साफ नजर आता है। इस मोहब्बत में जुनून है, प्यार को पाने की जिद्द है। हालांकि फिल्म की कहानी क्या होगी, ये गाने से ज्यादा क्लियर नहीं हुआ है लेकिन एक बात तो तय है टूटे हुए दिल को समेटने में लगे धनुष की इस फिल्म को देखकर बहुत लोग जरूर भावुक होने वाले हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: ऋतिक रोशन के साथ वर्षों बाद फिर दिखेंगे रजत बेदी? 'कृष 4' में विलेन का रोल करने पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन


फिल्म के बारे में 
इस फिल्म को हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही 'तेरे इश्क में' एक म्यूजिकल फिल्म है, जिसके कानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। फील के टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का टीजर दुख, दर्द के साथ-साथ कुछ ऐसी फीलिंग्स से भी भरा है, जो एक दिल टूटे आशिक के खतरनाक हो जाने के बाद आपको महसूस होती है। टीजर से धनुष का डायलॉग- 'शंकर करे तेरे बेटा हो, तुझे पता चले कि इश्क में जो मर जाते हैं, वो भी किसी के बेटे होते हैं', रोंगटे खड़े करने वाला है। ये फिल्म इसी साल 28 नवंबर को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें