फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir-Alia: लंदन से छुट्टियां बिताकर लौटे रणबीर-आलिया, बेटी राहा के साथ दिखे प्यारे फैमिली मोमेंट्स

Mon, 14 Jul 2025 04:38 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Alia Spotted At Airport: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म 'रामायण' के बज के बीच अभिनेता अब अपनी फैमिली के साथ वेकेशन से भारत लौटे हैं।
विज्ञापन
रणबीर-आलिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में फैमिली वेकेशन के बाद भारत लौटे। दोनों अपनी नन्हीं बेटी राहा और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ लंदन में एन्जॉय कर रहे थे। वापसी के दौरान जब उन्हें प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो ये फैमिली मोमेंट देख फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन


वेकेशन के बाद लौटे रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर अपनी बेटी राहा को गोद में उठाए हुए देखा गया। इसके साथ ही आलिया भी बहुत स्टाइलिश और सादगी भरे अंदाज में दिखीं। इस मौके पर रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और भांजी समारा भी साथ थीं।

ये खबर भी पढ़ें: Saroja Devi: सरोजा देवी के निधन पर रजनीकांत ने जताया दुख, पीएम मोदी ने पोस्ट के जरिए दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन





लंदन में फैमिली संग बिताया समय
लंदन ट्रिप के दौरान रणबीर और आलिया ने फैन्स को भी निराश नहीं किया। रणबीर को वहां के फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा गया। डेनिम शर्ट, ब्लैक टी और लोअर्स में रणबीर एकदम कैजुअल और कूल नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं और फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

'रामायण' को लेकर बढ़ा क्रेज
बता दें रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसमें आधुनिक तकनीक और विज़ुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी — पहला भाग दीवाली 2026 में और दूसरा दीवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।

रणबीर-आलिया की अगली फिल्म भी है चर्चा में
‘रामायण’ के अलावा रणबीर की एक और फिल्म इस वक्त चर्चाओं में है और उसमें वो आलिया भट्ट के साथ ही नजर आने वाले हैं। दोनों संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल भी एक अहम भूमिका में होंगे, जो बात फिल्म की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें