कौन हैं निर्माता- निर्देशक?
फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का निर्देशिन रवि बाबू ने किया है। वह इससे 'अनसूया' और 'अवुनु' जैसी तेलुगु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसका निर्माण सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। यह फिल्म इस बैनर की पहली हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी, शेष कलाकारों और कंगना रनौत की भूमिका के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट 2027 में बताई है।
दग्गुबाती ने दिया कहानियों को न्यौता
इससे पहले वेरायटी को दिए एक इंटरव्यू में राणा दग्गुबाती ने नई कहानियों को न्याैता दिया था। राणा ने कहा था, ‘फिल्म निर्माता अपने विचार इमेव पर भेज सकते हैं, और हम उनकी समीक्षा करने के बाद आपसे संपर्क करेंगे। आदर्श रूप से, एक सबमिशन में निम्नलिखित शामिल होना चाहिए पूरी पटकथा, तीन से पांच मिनट का फुटेज, चाहे वह फिल्म से हो या उनके पिछले काम से, एक संक्षिप्त परिचय जिसमें बताया गया हो कि वे कौन हैं और वे यह फिल्म क्यों बनाना चाहते हैं।’