फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: 'रामायण' के इन सीन की शूटिंग पूरी कर रहे हैं यश, एक्शन सीन में विजुअल इफैक्ट्स का हो रहा इस्तेमाल

Sat, 24 May 2025 05:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash shooting Movie Ramayana: रणबीर कपूर-साई पल्लवी अभिनीत व नितेश तिवारी निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। यश इन दिनों महत्वपूर्ण फाइट सीन शूट कर रहे हैं।
विज्ञापन
यश-रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'रामायण' बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका अदा कर रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं, यश भी फिल्म में हैं और वे रावण की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल वे फिल्म के महत्वपूर्ण सीन शूट कर रहे हैं।

विज्ञापन

युद्ध आधारित सीन की हो रही शूटिंग
फिल्म 'रामायण' पर तेजी से काम चल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस पौराणिक फिल्म को हर तरीके से शानदार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। फिल्म को लेकर अब नया अपडेट यह है कि एक्टर यश के रावण के किरदार और विद्युतजिह्वा के किरदार पर आधारित युद्ध दृश्यों की शूटिंग चल रही है। 

फाइट सीन में विजुअल इफैक्ट्स का इस्तेमाल
123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्शन से भरपूर दृश्यों को बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के साथ बड़े पैमाने पर फिल्माया जा रहा है। उम्मीद है कि यह फिल्म पौराणिक कथाओं को लेकर भारतीय सिनेमा के नजरिए को फिर से परिभाषित करेगी। फिल्म में हनुमान की भूमिका सनी देओल निभा रहे हैं। साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल को लेकर खबर है कि वे मंदोदरी की भूमिका में नजर आएंगी।

Dhadak 2: 16 कट के बाद सीबीएफसी से पास हुई फिल्म 'धड़क 2', जातिवाद से जुड़े सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
विज्ञापन

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'रामायण' का आधिकारिक एलान नवंबर 2024 में किया गया। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट साल 2026 में नवंबर में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा। वहीं, दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों वेव्स समिट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'रामायण' की तारीफ की थी। सीएम ने कहा कि वे 'रामायण' की गुणवत्ता देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें