फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'लव एंड वॉर' से पहले रिलीज होगी 'रामायण'? रणबीर कपूर ने दी अपडेट; 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर कही ये बात

Sat, 14 Feb 2026 08:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor On Ramayana: रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने कई प्रोजेक्ट्स के रिलीज होने को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने 'रामायण' को लेकर बड़ी अपडेट दी है।
विज्ञापन
लव एंड वॉर की कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' और 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुए। यहां उन्होंने फैंस से बातचीत की और अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में खास अपडेट्स शेयर किए। आइए जानते हैं उन्होंने फैंस से कौन सी बातें की?
विज्ञापन

क्या पहले रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'
सेशन के दौरान, रणबीर कपूर ने कंफर्म किया कि 'रामायण' उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म है। उन्होंने आगे बताया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' उसके बाद रिलीज होगी। 'लव एंड वॉर' इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि रणबीर कपूर के स्पष्टीकरण के बाद अब इसके इस साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है। उम्मीद है कि यह फिल्म 'रामायण' के बाद रिलीज होगी।
 

रणबीर ने अगली फिल्मों पर दी अपडेट
अपने अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने कहा कि 'ब्रह्मास्त्र 2' फैंस की उम्मीद से जल्दी रिलीज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि संदीप वांगा रेड्डी की 'एनिमल पार्क' भी पाइपलाइन में है। रणबीर ने कहा कि अगर डायरेक्टर इम्तियाज अली जॉर्डन के लिए कोई स्क्रिप्ट दे पाते हैं तो उन्हें 'रॉकस्टार 2' में वापस आकर खुशी होगी। 'ये जवानी है दीवानी' के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म का अंत बहुत सुंदर था। उन्होंने इशारा किया कि भविष्य में इसी तरह की एक और फिल्म आ सकती है।

वैलेंटाइन डे पर सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को लिखा लव लेटर, खास तोहफे का किया इंतजाम

विज्ञापन

'लव एंड वॉर' की स्टारकास्ट
संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में रोमांस कहानी है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं। बताया जाता है कि इसमें 1960 के दशक के एयर फोर्स अधिकारियों के बीच एक लव ट्राएंगल दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें