फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को लिखा लव लेटर, खास तोहफे का किया इंतजाम

Sat, 14 Feb 2026 07:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sukesh Writes Letter To Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को लव लेटर लिखा है। उसने दावा किया है कि अभिनेत्री के लिए उसने एक तोहफे का इंतजाम किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
सुकेश, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलेंटाइन डे के मौके पर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक लंबा और भावुक लव लेटर लिखा है। अपने प्यार का इजहार करते हुए सुकेश ने जैकलीन के लिए एक तोहफा भी भेजा है। उसने तोहफे में जैकलीन को एक एयरबस लग्जरी हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया है।
विज्ञापन


सुकेश ने जैकलीन को लिखा लव लेटर
सुकेश ने लेटर में लिखा है 'टू जैकलीन फर्नांडीज ये ठंडी दीवारें लोहे की सलाखों जैसी हैं, जो मुझे आपसे अलग कर रही हैं। यह वैलेंटाइन डे मेरे लिए खास है। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब हम साथ में जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन मना सकेंगे। मैं तुम्हें दुनिया की सबसे अच्छी वैलेंटाइन मानता हूं।'

जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम@jacquelienefernandez
हेलीकॉप्टर का किया इंतजाम
चंद्रशेखर ने दावा किया कि उसने इस वैलेंटाइन डे पर जैकलीन के लिए एयरबस- एच सीरीज हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया है। लेटर में उसने लिखा 'बेबी- मैंने एक खास तोहफे का इंतजाम किया है। यह एक ‘एयरबस- एच सीरीज हेलीकॉप्टर’ है। यह शानदार सुपर लग्जरी, कस्टम इंटीरियर के साथ खास तौर पर आपके लिए डिजाइन किया गया है। इस पर आपके नाम के पहले अक्षर JF लिखे हैं।'



पहले भी भेजे लेटर
चंद्रशेखर ने पहले भी जेल से अभिनेत्री को कई लेटर भेजे हैं। लेटर में उन्होंने अपने आपको बेगुनाह बताया है। इन लेटर्स पर जैकलीन फर्नांडीज का कोई भी रिएक्शन नहीं आया है।
विज्ञापन

स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने पर बॉम्बे HC सख्त, पलाश मुछाल को लेकर टिप्पणी करने पर दिया ये निर्देश

सुकेश पर ठगी के हैं इल्जाम
ख्याल रहे कि सुकेश साल 2015 से जेल में बंद हैं। उस पर कई करोड़ रुपये ठगी के इल्जाम हैं। जांच के दौरान उसका नाम जैकलीन से जुड़ा था। सुकेश के मुताबिक वह जैकलीन को डेट कर रहा था। दावों के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं। 

जैकलीन ने खारिज किए दावे
जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश के दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि सुकेश ने उन्हें एक कारोबारी बता कर गुमराह किया। उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। अभी मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें