‘धुरंधर’ से होगी समारोह की शुरुआत
वहीं 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में 'धुरंधर' काे ओपनिंग फिल्म के तौर पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म फेस्टिवल के इंडियन पैनोरमा सेगमेंट का भाग होगी। 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का उद्घाटन प्रेस सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसने विश्व सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित समारोहों में से एक के लिए मंच तैयार किया। यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' थीम के तहत आयोजित किया जाएगा।
फिल्म ‘रामायण’ की कमाई
फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.85 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं इससे पहले फिल्म ने आठवें दिन 53.50 करोड़ की कमाई की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई सोमवार को (पांचवें दिन) की थी जब इसने बॉक्स ऑफिस पर 107.50 करोड़ कलेक्शन किया था । फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 614.51 करोड़ हो चुका है।