फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने की धमाकेदार एंट्री, नौवें दिन हुई 600 करोड़ पार

Sat, 14 Nov 2026 08:26 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • फिल्म ‘रामायण’ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा है। 
  • फिल्म की कमाई दसवें दिन भी रफ्तार पकड़े हुए है। 
  • पढ़िए दूसरे हफ्ते के शुरुआती दो दिनों का कैसा है कलेक्शन?
विज्ञापन
फिल्म 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को आज दस दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन तगड़ी कमाई कर रही है। रणबीर की फिल्म ने अब तक 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दूसरा हफ्ता पूरा होने के पहले हजार करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

नौवें दिन ‘रामायण’ की कितनी हुई कमाई?

  • फिल्म ‘रामायण’ ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.85 करोड़ का कलेक्शन किया।
  • वहीं इससे पहले फिल्म ने आठवें दिन 53.50 करोड़ की कमाई की थी। 
  • ऐसे में दिखा जाए तो दूसरे शुक्रवार यानी नौवें दिन इसकी कमाई में 10.6 प्रतिशत का गिरावट आई है। 
  • फिल्म ने पहले हफ्ते (आठ दिन) में 564.60 करोड़ का कारोबार किया। 
  • फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई सोमवार को (पांचवें दिन) की थी जब इसने बॉक्स ऑफिस पर 107.50 करोड़ कलेक्शन किया था । 
  • फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 614.51 करोड़ हो चुका है।

फिल्म 'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

किस भाषा में कितना कलेक्शन?
फिल्म ‘रामायण’ पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। बॉलीवुड फिल्म होने की वजह से ‘रामायण’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया। नौवें दिन हिंदी भाषा में इसने 36.25 करोड़ कमाये। तमिल भाषा में 2.75 करोड़, कन्नड़ भाषा में तीन करोड़, तेलुगु भाषा में 2.60 करोड़ और मलयालम भाषा में 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

फिल्म 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ा
'रामायण' ने भारत में हुए अपने कलेक्शन से 2025 की बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड वाली फिल्म 'छावा' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में 601.57 करोड़ रुपये के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन किया था।






वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई ?
भारतीय बॉक्स ऑफिस में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। वहीं दुनियाभर के दर्शक भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने नौ दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,110.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (1,050.30 करोड़ रुपये) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। अब इस फिल्म की निगाहें 'जवान' (1,148.32 करोड़ रुपये) के कलेक्शन पर हैं। 

विज्ञापन

रामायण - फोटो : यूट्यूब

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में 
नितेश फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है। 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें