कई विदेशी भाषाओं में डब होगी फिल्म
फिल्म के निर्माताओं ने एलान किया है कि एनिमेटेड फिल्म 'रामायण' पूरी दुनिया में कई भाषाओं में रिलीज होगी। बड़े बजट की यह फिल्म अंग्रेजी और जापानी समेत कई दूसरी विदेशी भाषाओं में डब होगी। हालांकि इस दौरान यह फैसला किया गया है कि फिल्म में जो श्लोक और भजन रहेंगे वह मूल भाषा में ही रहेंगे। ऐसा इसलिए ताकि उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रामाणिकता को बनाए रखा जाए।
बड़ी फिल्मों के साथ मिलाएगी कंधा
इस फिल्म से जुड़े निर्माता नमित मल्होत्रा, जिन्होंने पहले 'ड्यून' और 'द डार्क नाइट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों पर काम किया है ने कहा है कि यह फिल्म एक मिसाल बनेगी। उन्होंने हाल ही में एक बयान में कहा 'हमारी फिल्म ड्यून और अवतार जैसी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।'
यह खबर भी पढ़ें: Kingdom Trailer: विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' का ट्रेलर रिलीज, भाई को बचाने के लिए जंग लड़ते दिखे एक्टर