फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कब रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? नोट कर लीजिए तारीख और समय

Thu, 23 Jul 2026 10:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Trailer Release: फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर भव्य स्तर पर अमेरिका में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। अभिनेता रणबीर कपूर, यश और नितेश तिवारी वहां मौजूद रहेंगे। मगर, भारतीय दर्शक कब ट्रेलर देख पाएंगे? जानिए
विज्ञापन
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। बीते दिनों भारत में भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ट्रेलर को अभी रिलीज नहीं किया गया है। भारत से पहले यह ट्रेलर भव्य स्तर पर अमेरिका के प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में सवाल है कि भारत में ट्रेलर कब दस्तक देगा? जानिए

विज्ञापन


अमेरिका कब रिलीज होगा ट्रेलर?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर  24 जुलाई को दुनियाभर में लॉन्च होगा। मगर, इससे पहले अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में इससे पर्दा उठेगा। बीते दिन बुधवार को रणबीर कपूर और यश ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट  देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का स्पेशल पैनल गुरुवार यानी आज 23 जुलाई को दोपहर सवा तीन बजे 4,800 सीटों वाले बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
कौन-कौन होगा शामिल?
अमेरिका में इस इवेंट को एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट कोय जांद्रेउ होस्ट करने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर के अलावा यश और निर्देशक नितेश तिवारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही निर्माता नमित मल्होत्रा भी होंगे। कॉमिक-कॉन प्रेजेंटेशन भारतीय समयानुसार 24 जुलाई को सुबह सवा तीन बजे से सवा चार बजे होगा। सैन डिएगो में लोग भारत से पहले इस ट्रेलर का दीदार कर पाएंगे।

भारतीय दर्शक कब देख पाएंगे?
भारतीय समय की बात करें तो पीवीआर पिक्चर्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक भारत में ट्रेलर 24 जुलाई को सुबह 10 बजे रिलीज होगा। ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि भारत में ट्रेलर  24 जुलाई को सुबह 8 बजे देखने को मिलेगा। वहीं, मेकर्स की तरफ से 24 जुलाई की रिलीज की पुष्टि की गई है। भारत में रिलीज के समय को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि 'रामायण' में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे। दो पार्ट में आने वाली इस फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर दस्तक देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें