'द ओडिसी' के कलेक्शन में गिरावट
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित यह हॉलीवुड फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई। भारत में फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। इसने शानदार ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड पर जबर्दस्त कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 21.90 करोड़ की कमाई की। सोमवार को चौथे दिन फिल्म का कारोबार आठ करोड़ रुपये रहा। वहीं, मंगलवार को पांचवें दिन कलेक्शन 8.35 करोड़ रुपये रहा। मगर, कल छठे दिन कलेक्शन में गिरावट आई है।
- कल बुधवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए।
- फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 84.15 करोड़ रुपये हो गया है।
‘धमाल 4’
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख अभिनीत 'धमाल 4' की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। इस फिल्म ने मंगलवार को 12वें दिन चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को 13वें दिन कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 134.51 करोड़ रुपये हो चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि आज 'जन नायकन' की रिलीज का इस पर क्या असर पड़ता है?
‘अल्फा’
इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत इस फिल्म ने कल मंगलवार को 12वें दिन 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को कमाई में और गिरावट देखी गई। कल 13वें दिन इस फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.80 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘वेलकम टू द जंगल’
यह मल्टीस्टारर फिल्म अब बॉक्स ऑफिस से विदाई लेने वाली है। इसकी कमाई देखकर तो कुछ यही लग रहा है। मंगलवार को फिल्म ने 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को 27वें दिन का कलेक्शन सिर्फ 14 लाख रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 133.40 करोड़ रुपये हो गया है।
‘ईविल डेड बर्न’
हॉलीवुड की इस हॉरर फिल्म की कमाई भी अब लाखों में सिमट चुकी है। मंगलवार को फिल्म ने 77 लाख रुपये कमाए। वहीं, कल बुधवार को 13वें दिन इस फिल्म ने 56 लाख रुपये कमाए। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 28.38 करोड़ रुपये हो गया है।