नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। बीते दिनों भारत में भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ट्रेलर को अभी रिलीज नहीं किया गया है। भारत से पहले यह ट्रेलर भव्य स्तर पर अमेरिका के प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में सवाल है कि भारत में ट्रेलर कब दस्तक देगा? जानिए
अमेरिका कब रिलीज होगा ट्रेलर?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में लॉन्च होगा। मगर, इससे पहले अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में इससे पर्दा उठेगा। बीते दिन बुधवार को रणबीर कपूर और यश ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का स्पेशल पैनल गुरुवार यानी आज 23 जुलाई को दोपहर सवा तीन बजे 4,800 सीटों वाले बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा।