फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: रोम में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, वेटिकन के कार्डिनल ने की कहानी और विजुअल्स की जमकर की तारीफ

Mon, 23 Nov 2026 03:58 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'रामायण' का दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज हो सकता है।
  • इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
  • अब हाल ही में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन रोम में किया गया।
विज्ञापन
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों हर तरफ से चर्चा बटोर रही है। भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म की हाल ही में रोम में एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें वेटिकन की पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ साइंसेज और पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के चांसलर कार्डिनल पीटर तुर्कसन भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद कार्डिनल ने न सिर्फ इसकी कहानी की सराहना की, बल्कि रामायण की तुलना प्राचीन सभ्यताओं की धार्मिक और सांस्कृतिक कथाओं से भी की।
विज्ञापन
Trending Videos

रामायण - फोटो : साभार@imdb
क्या बोले कार्डिनल पीटर?
फिल्म देखने के बाद कार्डिनल तुर्कसन ने रामायण की कहानी को प्राचीन निकट पूर्वी सभ्यताओं की सृष्टि संबंधी मान्यताओं और बाइबल की कथाओं से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि अलौकिक शक्तियों, प्रेम, छल, नफरत और भाईचारे जैसे विषय दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों और आध्यात्मिक परंपराओं में समान रूप से मौजूद हैं।

कार्डिनल ने भगवान राम के अपनी पत्नी सीता को खोजने के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि रास्ते में कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं, राम अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटते। उन्होंने प्राचीन बेबीलोन की मान्यताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी सृष्टि की उत्पत्ति को देवी-देवताओं के बीच संघर्ष से जोड़कर देखा गया है। उनके मुताबिक, इन पौराणिक कथाओं की पृष्ठभूमि में कई समानताएं देखने को मिलती हैं।

रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
राम और लक्ष्मण के रिश्ते ने जीता दिल
कार्डिनल तुर्कसन को फिल्म में भगवान राम और लक्ष्मण के बीच दिखाया गया रिश्ता भी काफी पसंद आया। उन्होंने कहा कि भाई का अपने भाई के साथ खड़े रहना और मुश्किल समय में उसकी रक्षा करना एक ऐसा भाव है, जो बाइबल की कहानियों में भी देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण का राम का साथ न छोड़ना और उनकी पत्नी सीता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहना भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल है। कार्डिनल ने भगवान राम के प्रति सीता के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को भी कहानी का अहम पहलू बताया।
विज्ञापन

रामायण - फोटो : यूट्यूब
विजुअल्स और तकनीक की भी की तारीफ
फिल्म की कहानी के साथ-साथ कार्डिनल ने इसके तकनीकी पक्ष की भी सराहना की। उन्होंने फिल्म के संगीत, सिनेमैटोग्राफी, विजुअल्स, साउंड इफेक्ट्स और तकनीक के इस्तेमाल को शानदार बताया। उनके मुताबिक, फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को अलग-अलग किरदारों और दृश्यों के जरिए काफी जटिलता के साथ पेश किया गया है। इतने बड़े स्तर पर कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए काफी कौशल की जरूरत होती है।

बता दें कि यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभया, साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आईं और यश रावण के रोल में दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें