फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण ओटीटी रिलीज: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कहां धमाका करेगी मेगा बजट फिल्म? देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली

Thu, 22 Oct 2026 10:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' की थिएटर रिलीज को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।
  • करीब 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म का दर्शकों के बीच इंतजार है।
  • इस बीच 'रामायण' की ओटीटी रिलीज को लेकर भी एक अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
रामायण फिल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। यह दिवाली के त्योहार से पहले सिनेमाघरों में धमाका करेगी। इसे बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। प्रमोशन के लिए भी पूरा जोर लगा दिया है। फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ कुछ दिन ही शेष रहे हैं। इस बीच इसकी ओटीटी रिलीज की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'रामायण'?
फिल्म 'रामायण' को बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिनेमाघरों के बाद दर्शक फिल्मों की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो यह जियोहॉटस्टर पर रिलीज होगी। इस फिल्म की टीम की तरफ से यह कंफर्म किया गया है कि निर्माता नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' और जियोहॉटस्टार के बीच करार हुआ है।

रामायण फिल्म - फोटो : एक्स
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने के लिए करना होगा खर्चा
  • रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल समेत कई चर्चित सितारों से सजी इस फिल्म का यह तो पता चल गया है कि फिल्म किस ओटीटी पर आएगी, मगर अपडेट यह भी है कि इसे देखने के लिए दर्शकों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
  • फिलहाल, 'रामायण' को 'पे-पर-व्यू' मॉडल के तहत रिलीज किया जाएगा।
  • दर्शक इसे ओटीटी पर देख तो पाएंगे, मगर इसके लिए उन्हें अलग से एक्सेस खरीदना होगा।
  • कहा जा रहा है कि जियोहॉटस्टार पर दर्शकों को यह विकल्प एक खास 'ऑन डिमांड' फीचर के तहत मिलेगा। मतलब कि रेगुलर सब्सक्रिप्शन पर ओटीटी पर फिल्म उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर कब से देख पाएंगे?
फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में 05 नवंबर 2026 को पैन इंडिया रिलीज होगी। ओटीटी पर इसका ठिकाना भी मालूम चल गया है। मगर, यह कब रिलीज होगी इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आमतौर पर फिल्मों की थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी रिलीज के लिए आठ से दस हफ्तों की विंडो होती है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि 'पे-पर-व्यू' मॉडल के तहत 'रामायण' जनवरी 2027 के आसपास ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें