रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
- फोटो : एक्स
रश्मिका मंदाना ने क्या कहा?
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने काम के दौरान कुछ पर्सनल बाउंड्री बनाने के महत्व पर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि वे हमेशा स्किन दिखाने में कम्फर्टेबल नहीं होतीं। रश्मिका ने कहा कि कुछ किरदारों के लिए खास लुक्स की जरूरत हो सकती है। मगर, वे ज्यादा स्किन शो के साथ सहज नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ चीजें हैं, जहां मैं सहज नहीं हूं। मुझे पता है कि कुछ कैरेक्टर्स को बिकिनी जैसी किसी चीज की जरूरत होती है, लेकिन मैं उसमें भी कहूंगी कि मैं एक्सपोजिंग और स्किन शो के साथ बहुत सहज नहीं हूं। मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं'।
रश्मिका बोलीं- मैं अपने लिए कुछ लाइनें बनाती हूं
- रश्मिका ने माना कि कमर्शियल फिल्मों में कभी-कभी ऐसे कॉस्ट्यूम की जरूरत होती है, जिन्हें पहनकर परफॉर्मर पूरी तरह से सहज महसूस न करें।
- हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक्टर्स को बिना डरे अपनी परेशानियां बतानी चाहिए। बाउंड्री बनानी चाहिए।
- एक्ट्रेस ने कहा, 'जब आप कमर्शियल फिल्में करते हैं, तो ऐसे कॉस्ट्यूम होंगे, जिनमें आप पूरी तरह से कम्फर्टेबल नहीं होंगे। लेकिन साथ ही, कुछ लाइनें होती हैं, जो मैं अपने लिए बनाती हूं'।
- एक्ट्रेस ने कहा, 'ज्यादातर फिल्मों में डायरेक्टर इससे सहमत होते हैं और मैं ऐसे लोगों के साथ ही काम करना पसंद करती हूं'।
विजय देवरकोंड़ा क्या बोले?
विजय देवरकोंडा ने कहा कि प्रोफेशनल दिखने के दबाव में महिलाओं के लिए किसी ऐसी चीज को मना करना मुश्किल हो सकता है, जो उन्हें असहज महसूस कराती हैं। पहले ही फिल्म साइन कर लेने के चलते उनसे उम्मीद की जाती है कि वे रोल की डिमांड के हिसाब से कुछ भी करेंगे। विजय ने कहा, 'उन सभी को एक सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है जो उन्हें बताए कि यह ठीक है और आप अपनी बात पर अड़े रहें। ना कहें, क्योंकि लोग आपको ऐसा महसूस करा सकते हैं। मगर, आप एक एक्ट्रेस हैं'।
क्या है जान्हवी कपूर से जुड़ा 'पेद्दी' विवाद?
फिल्म 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। दर्शकों ने इसे हद से ज्यादा बोल्ड बताया। कैमरा वर्क, रोमांटिक सीन और उनके फिजिकल अपीयरेंस पर फोकस करना भी विरोध का हिस्सा बन गया। बाद में जिन सीन को लेकर आलोचना हुई, उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। फिल्म के निर्देशक ने माफी भी मांगी थी।