फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण बॉक्स ऑफिस: रणबीर की फिल्म ने हिला दिया 'आरआरआर' और 'धुरंधर' का सिंहासन, वर्ल्डवाइड छाप डाले इतने नोट

Mon, 16 Nov 2026 09:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Ramayana Movie Collection: फिल्म 'रामायण' ने वीकएंड पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
  • देश ही नहीं, दुनियाभर में भी यह फिल्म कमाल कर रही है। इसने 'धुरंधर' और 'आरआरआर' को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है।
  • कल रविवार को इसने कितने नोट कमाए और टोटल कलेक्शन कितना हुआ? जानिए
विज्ञापन
रामायण बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जिस प्रकार भारी-भरकम बजट में यह बनाई गई है, वैसे ही यह कलेक्शन भी जुटा रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह 1300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। कल रविवार की छुट्टी में इसने कितनी कमाई की? जानें

विज्ञापन
Trending Videos

रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
800 करोड़ क्लब के करीब पहुंची 'रामायण'
  • फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। इसने 64.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। 
  • पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। 
  • पहले वीक फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये रहा।
  • दूसरे वीक में भी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। शनिवार को 10वें दिन फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • कल रविवार को 11वें दिन भारत में इसकी टोटल कमाई 75 करोड़ रुपये रही।
  • 'रामायण' का इंडिया नेट कलेक्शन 761.12 करोड़ रुपये हो चुका है।

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में कमाई के मामले में सातवें नंबर पर पहुंची
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में यह फिल्म सातवीं सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। भारत में 'आरआरआर' का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने से यह सिर्फ एक कदम दूर है। बता दें कि साल 2022 में आई 'आरआरआर' ने भारत में 782.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्में इस तरह हैं-
 
फिल्म टोटल इंडिया नेट कलेक्शन
पुष्पा 2 1,234.10 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 1,149.30 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 1,030.42 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2 859.70 करोड़ रुपये
धुरंधर 840.20 करोड़ रुपये
आरआरआर 782.20 करोड़ रुपये
रामायण 761.12 (11वें दिन तक का कलेक्शन)
कल्कि 2898 एडी 646.31 करोड़ रुपये
जवान 640.25 करोड़ रुपये
कांतारा 2 622.48 करोड़ रुपये

'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्डवाइड 'आरआरआर' और 'धुरंधर' को चटाई धूल
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेशक 'रामायण' फिल्म 'आरआरआर' से एक कदम पीछे है। मगर, वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इसने 'आरआरआर' और 'धुरंधर' दोनों का तख्ता पलट दिया है।
  • 11 दिनों में रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,384.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • साल 2025 में आई 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड 1,307.35  करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • वहीं, 2022 में आई 'आरआरआर' ने वर्ल्डवाइड 1,230 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों की लिस्ट में रामायण पांचवें नंबर पर है।
  • इससे आगे 'दंगल', 'धुरंधर 2',  'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' हैं।
विज्ञापन

'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'रामायण' के बारे में
इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने बनाया है। यश इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म में रावण का किरदार अदा किया है। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर हैं और साई पल्लवी ने माता सीता का रोल किया है। रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। इनके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें