फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: पति के निधन के बाद किस हाल में नजर आईं मौसमी चटर्जी? यूजर्स ने की जिंदादिली की तारीफ

Mon, 16 Nov 2026 08:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Moushumi Chatterjee Video: अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर, 2026 को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया।
  • बीते दिन रविवार को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई। 
  • जयंत मुखर्जी की प्रेयर मीट से मौसमी चटर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
पति जयंत मुखर्जी की प्रार्थना सभा में मौसमी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी इस दुनिया में नहीं रहे। मुश्किल वक्त में सहयोग देने के लिए दिग्गज अभिनेत्री ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही परिवार के लिए निजता की गुजारिश भी की है। कल रविवार को जयंत मुखर्जी की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस कठिन घड़ी में भी मौसमी चटर्जी जिस मजबूती के साथ नजर आईं, लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पति जयंत मुखर्जी की प्रार्थना सभा में मौसमी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
मौसमी चटर्जी का जीवट देख फैंस ने की तारीफ
अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे पति की प्रार्थना सभा के बाद बाहर आती नजर आ रही हैं। उन्हें चलने में तकलीफ मालूम पड़ रही है, लिहाजा दो शख्स उन्हें सहारा दे रहे हैं। जीवनसाथी के जाने का गम उनके चेहरे पर देखा जा सकता है। मगर, इस मुश्किल वक्त में भी उनका जीवट देखा जा सकता है। वे मुस्कुराने की कोशिश कर रही हैं।

पति जयंत मुखर्जी की प्रार्थना सभा में मौसमी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
मुस्कान से दुख को छिपाती नजर आईं एक्ट्रेस
मौसमी चटर्जी धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़ रही हैं। साथ चल रहे लोग कहते दिखे हैं, 'आराम से चलें कोई जल्दबाजी नहीं है'। इस बीच एक शख्स ने अभिनेत्री के पैर छुए। इस पर अभिनेत्री ने पैर छूने से मना कर दिया कि पांव नहीं पड़ते। शख्स ने कहा, 'क्यों इतने पवित्र चरण हैं'। मौसमी के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।
 
विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'इस मुश्किल वक्त में भी इतनी हिम्मत'
अभिनेत्री के इस वीडियो पर नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं। सुभाष घई ने भी टिप्पणी की है और लिखा है, 'बाबू जयंत मुखर्जी के लिए मेरी प्रार्थनाएं, जिन्होंने मेरे साथ फिल्म 'उमंग' (1971) में एक एक्टर के तौर पर काम किया था। सच में वे आकर्षक व्यक्तित्व के धनी शानदार इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे'। कुछ यूजर्स मौसमी चटर्जी के हौसले की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आप जिंदादिल शख्सियत हो'। एक यूजर ने लिखा है, 'मुश्किल समय में इतनी हिम्मत। ईश्वर आप पर कृपा करें। आप इसी तरह मजबूत बनी रहिएगा'। एक यूजर ने लिखा है, 'वे जानती है कि अपने दुख को अपने अंदर कैसे रखना है'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें