पांचवें दिन इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
'रामायण' को दिवाली के बाद की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को भारत में सभी भाषाओं में 107.50 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। इसमें अकेले हिंदी वर्जन की हिस्सेदारी 87.25 करोड़ रुपये रही। कन्नड़ से 7.50 करोड़, तेलुगु से 6 करोड़, तमिल से 4 करोड़ और मलयालम से 2.75 करोड़ रुपये आए।
- फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 346 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
- भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये हो गया है।
- 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
- दूसरे दिन कमाई घटी और इसने 48.05 करोड़ रुपये कमाए।
- तीसरे दिन शनिवार को इसने 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- चौथे दिन 'रामायण' ने 56.15 करोड़ रुपये की कमाई की।