फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: 'सबको खुश करना है तो आइसक्रीम बेचो', म्यूजिक पर उठे सवाल तो रहमान ने क्यों लिया स्टीव जॉब्स का नाम?

Mon, 02 Nov 2026 11:29 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को रिलीज होने में अब बस तीन दिन बचे हैं।
  • अब इस फिल्म के गानों को म्यूजिक देने वाले एआर रहमान ने आलोचकों को जवाब दिया है।
  • रहमान ने अपनी बात रखते हुए स्टीव जॉब्स का एक मशहूर बयान दोहराया।
विज्ञापन
एआर रहमान, स्टीव जॉब्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म के टीजर और गानों के सामने आने के बाद से ही इसके म्यूजिक पर भी खूब चर्चा हो रही है। खासकर हाल ही में रिलीज हुए गाने 'मंगल रंग' को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग इसके म्यूजिक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसके अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि हर किसी को खुश करना मुमकिन नहीं है।
Trending Videos

एआर रहमान - फोटो : अमर उजाला
क्या बोले एआर रहमान?
एक इंटरव्यू में बात करते हुए रहमान ने कहा, 'मैं खुद अपना पहला आलोचक हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे अपना बनाया हुआ हर काम पसंद आता है। हम किसी चीज का फैसला एक दिन में नहीं करते। कई बार हम उसके साथ महीनों तक रहते हैं। इसके पीछे एक सोच और पूरी प्रक्रिया होती है।'

फिर अपनी बात समझाने के लिए रहमान ने खाने का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कुछ धुनों की तुलना अचार से करते हुए कहा कि कुछ चीजें वक्त के साथ और बेहतर होती हैं। रहमान के मुताबिक, 'कई बार आपको चीजों को समझने के लिए थोड़ा समय देना पड़ता है। कभी-कभी किसी चीज को अचार की तरह छोड़ देना चाहिए। कुछ धुनें ऐसी होती हैं, जो जितनी पुरानी होती हैं, उतनी ही बेहतर लगने लगती हैं।'

एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
रहमान ने क्यों लिया स्टीव जॉब्स का नाम?
कंपोजर ने आगे कहा, 'लोग कई बार सिर्फ एक पहलू देखते हैं। वे पूरी तस्वीर नहीं देखते। इसलिए कभी-कभी धैर्य रखना पड़ता है। फिर जब लोग उसे समझते हैं, तो कहते हैं कि अच्छा, आपने ऐसा इसलिए किया था।'

हालांकि, रहमान ने यह भी माना कि लोगों की राय को एक हद तक ही महत्व दिया जा सकता है। उनके मुताबिक, एक समय के बाद कंपोजर को आगे बढ़ना चाहिए और हर किसी को खुश करने की कोशिश में नहीं उलझना चाहिए। इसी बात को समझाने के लिए उन्होंने स्टीव जॉब्स के आइसक्रीम वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप सभी को खुश करना चाहते हैं, तो आइसक्रीम बेचो।

रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'मंगल रंग' को लेकर हो रही है बहस
दरअसल, 'मंगल रंग' गाने में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। यह गाना भगवान राम और माता सीता के विवाह को दिखाता है। हालांकि, रिलीज के बाद इसके म्यूजिक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने गाने में कव्वाली के प्रभाव पर सवाल उठाए और कहा कि महाकाव्य की कहानी के इस प्रसंग के लिए ऐसा म्यूजिक कितना सही है।

कुछ लोगों का मानना था कि गाने का संगीत सनातन परंपरा से ज्यादा जुड़ा होना चाहिए था। वहीं, कुछ दर्शकों को रावण के तांडव में इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक उम्मीद के मुताबिक दमदार नहीं लगा। गाने के बोल भी चर्चा में रहे। कुछ लोगों ने रहमान के म्यूजिक से जुड़ी भावनात्मक गहराई और सहजता को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन

फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम', साई पल्लवी माता 'सीता', यश 'रावण', रवि दुबे 'लक्ष्मण' और सनी देओल 'हनुमान' के किरदार में नजर आएंगे।
  • फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
  • वहीं, इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें